Delhi Election 2025: 'चक्रव्यूह' में फंस गए Arvind Kejriwal ! | AAP | BJP | ABP News | Congress
6 महीने पहले तक जो साथ-साथ थे, आज उन्होंने एक-दूसरे के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है...एक पार्टी दूसरी पार्टी के नेता को देशद्रोही कह रही है तो दूसरी पार्टी कह रही है कि वो तीसरी पार्टी की एजेंट है...उसके पैसे से चुनाव लड़ रही है...अब तक आप समझ गए होंगे कि मैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच छिड़ी लड़ाई की बात कर रही हूं...कल कांग्रेस के नेता अजय माकन ने केजरीवाल पर ज़ोरदार निशाना साधा था...और आज संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल से मिलकर केजरीवाल की शिकायत भी कर दी...इसी बात से नाराज़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है...आप ने अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर 24 घंटे के भीतर कांग्रेस ने अपने कोषाध्यक्ष अजय माकन पर कार्रवाई नहीं की तो वो कांग्रेस को INDIA गठबंधन से बाहर निकालने के लिए मुहिम शुरू कर देगी..



























