राशिफल, 29 सितंबर रविवार: वृषभ राशि वाले जीवनसाथी का ध्यान रखें, जानें अपनी किस्मत
आज का राशिफल: आज (29 सितंबर, रविवार) के राशिफल में जानें सिंह राशि वालों के दिन का हाल. कन्या राशि वालों का आज का उपाय. तुला राशि वालों की सेहत का हाल. वृश्चिक राशि वालों की आज की सावधानी. अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है- मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है. मेहनत करें. आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. भाग्य पक्ष मजबूत है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक नुकसान से बचें. ऊं ऐं हृीं क्लीं नम: चण्डिकायै का जाप करें. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- दिन ठीक है. जीवनसाथी और पार्टनर का ध्यान रखें. मनमुटाव से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अचानक यात्रा हो सकती है. यात्रा के लिए मन को तैयार कर लें . ऊं दुं दुर्गाय नम: का जाप करें. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- दिन अच्छा है. लोग मदद करेंगे. रोग दूर होगा. आगे बढ़ेंगे. सोच समझकर बोलें. जरूरतमंद को भोजन दान करें. कर्क राशि (Cancer Horoscope)- ध्यान से चलें. भाई-बहनों से अच्छे संबंध रखें. वाहन ध्यान से चलाएं. भाग्य पक्ष मजबूत है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सूने इलाके में गाड़ी ना चलाएं. ऊं नम: शिवाय का जाप करें.



























