एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

yogi adityanath cabinet reshuffle यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Background

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज करने वाले हैं. माना जा रहा है कि आज कुल 23 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें 11 राज्यमंत्री होंगे, 6 कैबिनेट मंत्री होंगे और 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक ये विस्तार सुबह 11 बजे होगा जिसमें 5 मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है. चर्चाएं हैं कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया जाएगा.

 

बीते कल यानि मंगलवार को योगी सरकार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. राजेश अग्रवाल, मुकुट बिहारी वर्मा और अनुपमा जायसवाल ने अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. इससे पहले प्रदेश सरकार के तीन मंत्री सांसद बन गए थे और एक को बर्खास्त कर दिया गया था.

 

 

पिछले काफी दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं थीं. सीएम योगी ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी. हाल ही में उन्होंने और स्वतंत्रदेव सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. तभी से माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही होने वाला है.

 

यह योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा. योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उस वक्त उन्हें मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 47 सदस्य थे. प्रदेश सरकार के तीन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद सीट और सत्यदेव पचौरी कानपुर सीट से सांसद चुने जा चुके हैं. उनके इस्तीफा देने से ये मंत्री पद खाली हो गए हैं.

 

वहीं बीजेपी के सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में एक जगह और बन गई है. इसके अलावा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी जगह पर भी किसी और मंत्री को चुना जाना है.

 

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में इस वक्त मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों, 18 अन्य कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्य मंत्रियों और 13 राज्य मंत्रियों समेत कुल 43 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में अभी 18 और मंत्रियों की गुंजाइश है.

11:42 AM (IST)  •  21 Aug 2019

जिन 23 मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें से 6 ब्राह्मण, 4 क्षत्रिय, 3 वैश्य और 10 दलित व पिछड़ा वर्ग से आते हैं. माना जा रहा है कि इस तरह योगी ने सभी क्षेत्रों और जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है.
11:34 AM (IST)  •  21 Aug 2019

सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी दायित्व देंगे, उसका निर्वहन करेंगे. वहीं पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार की बेटी नीलिमा कटियार को भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौक़ा मिला है. प्रेमलता ने कहा कि ये निश्चित रूप से ख़ुशी का क्षण है. उम्मीद है कि नीलिमा अपनी ज़िम्मेदारी को बख़ूबी निभाएँगी.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget