एक्सप्लोरर

तीस हजारी कोर्ट मामला: हाईकोर्ट में भी वकीलों ने की हड़ताल, कामकाज ठप्प कर किया प्रदर्शन

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच जमकर झड़प हुई थी. इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल की है. वकीलों ने इस मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

प्रयागराज: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के साथ मारपीट और लाठीचार्ज की घटना के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील भी आज एक दिन की हड़ताल पर हैं. वकीलों ने सुबह बैठक करने के बाद अचानक हड़ताल का फैसला लिया और उसके बाद काम काज ठप्प कर सड़कों पर आ गए. प्रयागराज में हाईकोर्ट के साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल और तहसीलों के साथ ही दूसरी अदालतों के वकील भी कामकाज ठप्प कर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं.

हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल की वजह से यूपी के अलग अलग हिस्सों से आए वादकारियों को आज मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है. हड़ताली वकीलों का कहना है कि आज के कार्य बहिष्कार के ज़रिये वह ये संदेश देना चाहते हैं कि समूचे देश के वकील एक हैं. दिल्ली की घटना को लेकर आज शाम यूपी बार काउंसिल की भी एक आपात बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में आठ नवम्बर को यूपी की सभी अदालतों में कामकाज ठप्प कर एक दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया जा सकता है.

वकीलों ने दिल्ली की घटना की निंदा की है और साथियों पर लाठी बरसाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. प्रयागराज में हाईकोर्ट समेत दूसरी अदालतों में हड़ताल का ख़ासा असर दिखाई दे रहा है.

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर पुलिसवालों और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई. वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में 10 पुलिसकर्मी और कुछ वकील घायल हुए हैं और 17 वाहनों को नुकसान हुआ है. पुलिस ने बताया कि घायलों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी जिला) हरिंदर कुमार, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने के प्रभारी और पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) के ऑपरेटर भी हैं . वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके चार सहयोगी घायल हो गए. इसमें एक पुलिस की गोलीबारी में घायल हुआ. हालांकि, पुलिस ने इनकार किया कि उसने गोली चलायी.

क्या है मामला? दरअसल वकीलों और पुलिस वालों के बीच यह पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ. एक वकील ने अपनी कार कोर्ट परिसर में पार्क की, इस पर एक पुलिस वाले ने कहा कि अपनी गाड़ी हटाइए. वकील ने कहा कि सुनवाई के लिए जा रहा हूं, जल्द वापस आकर हटा दूंगा. इसी के बाद झगड़ा शुरू हो गया. वकीलों की ओर से आरोप है कि पुलिस वाले एक वकील को लॉकअप में लेकर गए और उसे बुरी तरह पीटा.

इसके बाद एक पुलिस वाले ने गोली चला दी जो एक वकील को जा लगी. इसके बाद घायल अवस्था में वकील को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गोली लगने के बाद गुस्साए वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगी दी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

अयोध्या मामला: विश्व हिन्दू परिषद ने की लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील

अयोध्या मसले पर है पूरी तैयारी, माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ NSA के तहत होगी कार्रवाई- डीजीपी ओपी सिंह

ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों को मिलेगी शुद्ध हवा, तैनात की गई एयर प्यूरीफायर वैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget