बीएसपी और आरएलडी के साथ गठबंधन का उनका प्रयोग हिट साबित हुआ है. कैराना, गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष की जीत हुई. नूरपुर विधानसभा सीट भी बीजेपी ने गंवा दी. अखिलेश ने कहा बीजेपी के नेता घमंडी हैं. उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र के लिए ख़तरा भी बताया.
इन सबके साथ-साथ दिन भर में एक दो उद्घाटन और भाषण कर लेते हैं. कभी किसी स्कूल चले जाते हैं तो कभी किसी प्रदर्शनी में. शाम में सैर करने जनेश्वर मिश्र पार्क भी पहुंच जाते हैं. अखिलेश यादव का किराए का घर अभी तैयार नहीं हुआ है.
अखिलेश का नया ठिकाना अब लखनऊ में अमर शहीद पथ से लेकर सुलतानपुर रोड तक फैली आधुनिक टाउनशिप अंसल एपीआई में होगा.
हाल ही में अखिलेश को स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया. दरअसल अखिलेश साईकिलिंग के लिए निकले थे और रास्ते में लोगों को क्रिकेट खेलता देख वो अपने आप को रोक नहीं पाए और खेलने लगे.
अखिलेश की फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि अच्छे खिलाड़ी और अच्छे नेता हमेशा वापस लौटकर आते हैं.
लखनऊ: सरकारी बंगला छोड़ने के बाद से अखिलेश यादव फ़ॉर्म में हैं. पत्नी डिंपल और बच्चों संग वे 2 जून से वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. घर छोड़ने के बाद से यूपी के पूर्व सीएम का रूटीन बदल गया है.
सवेरे-सवेरे अखिलेश गोमती रिवर फ़्रंट पर साइकिल चलाते हैं और फिर दोस्तों संग पार्क में क्रिकेट खेलते हैं.दिन में समाजवादी पार्टी ऑफ़िस पहुंच जाते हैं. नेताओं से मिलना- मिलाना, हाल चाल और संगठन की जानकारी कर लेते हैं.
In Pics: CM योगी, अखिलेश-डिंपल समेत UP के नेताओं का 80s ट्रेंड, तस्वीरों ने मचाई धूम
वाराणसी में गंगा के बाद वरुणा नदी का रौद्र रूप, तटवर्ती इलाकों में बाढ़
रक्षाबंधन पर भगवान काशी विश्वनाथ को अर्पित हुई खास राखी, देखें तस्वीरें
दिल्ली से गुरुग्राम तक पानी ही पानी, कहीं गाड़ी को धक्का देते दिखे तो कहीं जमकर हुई मस्ती
वाराणसी में वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ा, घरों में घुसा बाढ़ का पानी
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा