क्या अयोध्या से यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, मंडल राजनीति की काट हो पाएगी? | Uncut
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का काम काज आम आदमी भी देख सके, इसके लिए राम झरोखा बनाया गया है. लेकिन यूपी की राजनीति को समझने और हिंदुत्व के विस्तार के जरिए मंडल राजनीति की काट करने के लिए भी अयोध्या एक झरोखा बन गया है. तभी तो इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानपरिषद के जरिए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे और विधायक बनेंगे. अगर सीएम योगी अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो इसके सियासी मायने बड़े होंगे और ठीक वैसे ही होंगे, जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़कर दिया था. शायद यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या के दौरे कर रहे हैं और लगातार वो राम लला के दर्शन कर रहे हैं ताकि अयोध्या की सियासी नब्ज भांपी जा सके और इसके बहाने पूरे प्रदेश में हिंदुत्व का भी लिटमस टेस्ट किया जा सके. देखिए राजनीतिक संपादक पंकज झा का विश्लेषण.
























