एक्सप्लोरर
Nirbhaya Case में 7 साल बाद इंसाफ, 14 दिन बाद 22 जनवरी को फांसी पर लटकेंगे निर्भया के हत्यारे। ABP Uncut
निर्भया मामले में आखिरकार फैसला आ गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन के डेथ वॉरंट को मंजूरी दे दी है. ये फैसला एडिशनल सेशन जज सतीश कुमार अरोड़ा ने सुनाया है. अब इन चारों को 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा. इस केस को अंजाम तक पहुंचने में सात साल से भी ज्यादा का वक्त लग गया. पहले सेशन कोर्ट, फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से होते हुए दोषियों की याचिका राष्ट्रपति तक पहुंची थी. वहां से याचिकाएं खारिज़ हो गईं, जिसके बाद 7 जनवरी को कोर्ट ने चारों के डेथ वॉरंट पर साइन कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
इंडिया
बॉलीवुड
महाराष्ट्र

























