सुप्रीम कोर्ट में जानवरों और इंसानों के अधिकारों को एक बराबर रखने की मांग करने वाली एक याचिका दाखिल हुई है. पीपल्स चैरीऑटियार ऑर्गेनाइजेशन की ओर से दाखिल याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट पशु, पक्षियों और जलीय जीवों को व्यक्ति जैसा दर्जा दे. साथ ही देश के सभी नागरिकों को उनका अभिभावक घोषित करें. इस याचिका पर सुनवाई की चीफ जस्टिस एस ए बोबोड़े, जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम की बेंच ने. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता संस्था के लिए पेश वकील देवेश सक्सेना से पूछा कि क्या आप यह चाहते हैं कि पशुओं के नाम पर भी मुकदमा दायर किया जा सके? अगर ऐसा है तो फिर तो पशुओं के ऊपर भी मुकदमा हो सकेगा. चीफ जस्टिस ने ये भी पूछा कि क्या आपके कुत्ते का दर्जा आपके बराबर है? इसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया. इस पूरे मामले को विस्तार से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल.
एक्सप्लोरर
क्या जानवरों को भी मिल सकता है इंसान जैसा दर्जा, दर्ज हो सकेगा केस?
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
























