एक्सप्लोरर
COVID टेस्ट की कीमतों पर जल्द मिल सकती है राहत, SC ने मांगा केंद्र सरकार से जवाब|ABP Uncut
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रही है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस की जांच के लिए RT-PCR टेस्ट की दर तय करने के लिए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. दरअसल, एक याचिका में कहा गया था कि देश में RT-PCR टेस्ट की कीमत 400 रुपये तय की जाए. इससे लोगों को फायदा मिलेगा और ज्यादा कोरोना जांच भी की जाएंगी. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा है. देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए RT-PCR टेस्ट किया जाता है. कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए किए जाने वाले इस टेस्ट के नतीजे को काफी सटीक माना गया है. हालांकि पूरे देश में किए जा रहे इस टेस्ट की कीमत हर जगह पर अलग-अलग है. इसके मद्देनजर एक याचिका दाखिल की गई थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड
आईपीएल 2026

श्रीप्रकाश सिंह, प्रोफेसरकुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, गढ़वाल उत्तराखंड
Opinion



























