SushantSinghRajputCase: अब भी खाली हाथ CBI, Murder-Suicide से अलग Drugs में होती रहीं गिरफ्तारियां
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक साल हो गए. इस दौरान मुंबई पुलिस (#MumbaiPolice) से लेकर सीबीआई तक ने जांच कर ली, लेकिन सच सामने नहीं आ पाया. पुख्ता तौर पर आज भी सीबीआई (#CBI) ये कहने की स्थिति में नहीं है कि सुशांत की मौत हत्या है या आत्महत्या. इस दौरान मामले के तार ड्रग्स (#Drugs) से भी जुड़े. रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारियां हुईं. सबको जमानत भी मिली. लेकिन हत्या के एंगल से सीबीआई ने एक भी गिरफ्तारी नहीं की. नेपोटिज्म का शोर उछला, कंगना रनौत समेत कुछ और लोगों ने मुद्दे को जमकर उछाला, कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया, दिशा सालियान की मौत को राजनीतिक रंग देकर उसे सुशांत केस से जोड़ा गया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. मुंबई पुलिस, पटना पुलिस, ईडी (#ED), एनसीबी (#NCB) से होते हुए सीबीआई इस केस की जांच के केंद्र में है. सुशांत केस के एक साल की जांच की टाइमलाइन पर नज़र डाल रहे हैं जीतेंद्र दीक्षित.






























