एक्सप्लोरर

Indian Navy में फैला Coronavirus, INS Angre Base को किया गया Lockdown | ABP Uncut

भारतीय नौसेना में कोरना वायरस संक्रमण फैल गया है. नौसेना के मुंबई स्थित पश्चिमी कमान के आईएनएस आंग्रे स्टेशन में 20 नौसैनिक कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. कुल मिलाकर 21 नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल ने बयान जारी कहा है कि ये सभी 20 नौसैनिक आईएनएस आंग्रे स्टेशन के एक रिहायशी ब्लॉक में रहते हैं और सभी 7 अप्रैल को एक पॉजिटिव नौसैनिक के संपर्क में आए थे. इन सभी में हालांकि कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे लेकिन संपर्क में आने के चलते कोविड-19 का टेस्ट कराया गया था और पूरे ब्लॉक को कोरांटीन (क्वांरटीन) कर दिया गया था. अब टेस्ट में सभी पॉजिटिव पाए गए. कमांडर मधवाल के मुताबिक, संक्रमित पाए जाने के बाद आईएनएस आंग्रे स्टेशन को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सभी नौसैनिकों को आईएनएचएस अश्विनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. नौसेना ने बयान जारी कर साफ किया कि अभी तक किसी भी युद्धपोत या फिर पनडुब्बी में किसी भी तरह के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. भारतीय नौसेना कोविड-19 से लड़ने में राष्ट्रीय प्रयासों का सक्रिय रूप से समर्थन करती रहेगी. आईएनएस आंग्रे भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का एक तटीय बेस है जो युद्धपोत और पनडुब्बियों को प्रशासनिक और लॉजिस्टिकल मदद प्रदान करता है. इस बेस को 18वी शताब्दी के मराठा एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है जिन्होनें ब्रिटिश, फ्रांसीसी और डच नौसेनाओं के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी थीं.
और देखें
Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट

निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?

जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?

क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता

Embed widget