एक्सप्लोरर
ICC ने इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2021 टेस्ट सीरीज को चुना टेस्ट इतिहास की अल्टीमेट टेस्ट सीरीज | Uncut
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2021 की जीत को ICC ने टेस्ट इतिहास की सबसे अल्टीमेट टेस्ट सीरीज कहा है. ICC ने ये पोल अपनी वेबसाइट पर किया जहां 70 लाख से भी ज्यादा क्रिकेट फैंस ने अपना वोट डाला. ICC ने क्रिकेट इतिहास की 16 यादगार सीरीज चुनी थी जिसमें दूसरे नंबर पर भारत और पाकिस्तान की 1999 की 2 मैच की सीरीज रही. भारत ऑस्ट्रेलिया की 2001 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच हुयी 2005 एशेज सीरीज भी इन 16 सीरीज की लिस्ट में थी - पर भारत ऑस्ट्रेलिया 2021 टेस्ट सीरीज की जीत, जिसे भारत के दिग्गज कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप जीत से भी बड़ा माना था, ICC की सबसे अल्टीमेट सीरीज चुनी गई. इस जीत के पीछे क्या रही बड़ी वजह, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.
और देखें


























