एक्सप्लोरर
ऑस्ट्रिया के विएना में आतंकी हमले से भारत में कितनी दहशत, US, फ्रांस के बाद PM मोदी ने क्या कहा?
ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में एक आतंकी हमला हुआ है. इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. 15 लोगों को गोलियां लगी हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. वहीं इस आतंकी हमले से पूरे यूरोप में दहशत का माहौल है, क्योंकि इससे पहले फ्रांस में भी आतंकी हमला हो चुका है. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के अलावा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी इस आतंकी हमले के खिलाफ एकजुटता दिखाई है. इसका असर भारत पर भी पड़ा है और यहां के ऑस्ट्रिया वाले दूतावास को बंद कर दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है. वीडियो में देखिए पूरा मामला.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड





















