बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार-सुखबीर बादल-चौटाला में पक रही सियासी खिचड़ी, बीजेपी वाली एनडीए में होगी टूट? | Uncut
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा हों, लेकिन उनकी संभावनाओं की तलाश खत्म नहीं होती है और यही वजह है कि पेगागस जासूसी मुद्दे से लेकर जातिगत जनगणना तक जैसे मु्द्दे पर नीतीश की लाइन बीजेपी से अलग हो जाती है और फिर बात एक नए सियासी समीकरण की होने लगती है. अब भी नीतीश कुमार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवी लाल की जयंती में शामिल होने के लिए हरियाणा के जींद जा सकते हैं, जहां मंच पर उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ ही अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी हो सकते हैं. नीतीश कुमार की इस मंच पर मौजूदगी के क्या हैं सियासी मायने, बता रहे हैं अविनाश राय.
टॉप हेडलाइंस



























