AIMIM के लिए पाक-साफ 'बाहुबली' !, दूसरे दल दागियों से दूरी की लगाएंगे बाजी ?| Uttar Maange Pradesh
बसपा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है. मुख्तार की जगह बसपा ने भीम राजभर को मऊ से प्रत्याशी बनाया है और मायावती ने ये साफ किया है कि विधानसभा चुनाव में किसी बाहुबली या माफिया को प्रत्याशी नहीं बनाया जाए. जिससे सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में परेशानी ना हो, तो वहीं AIMIM मुस्लिम कार्ड खेलकर मुख्तार के नाम और सियासी पहचान का फायदा लेना चाहती है. अब सवाल ये है कि दागियों को बाहर करने का फायदा सियासी पार्टियों को होगा या फिर इसका नुकसान झेलना पड़ेगा, क्योंकि एक पार्टी का दागी दूसरी पार्टी के लिए पाक साफ हो जाता है. हालांकि, आखिरी फैसला तो जनता को ही करना है. उत्तर मांगे प्रदेश में आज चर्चा इसी पर.
All Shows








































