एक्सप्लोरर

Online आशिकी में... पति 'खल्लास' !

मेरठ पुलिस ने 1 नवंबर को हुई एक हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में हुई राहुल नामक युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने खुलासा किया है कि पति दोनों के अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में 1 नवंबर को गांव निवासी राहुल का गोली लगा शव जंगल से बरामद हुआ था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.एसएसपी विपिन ताडा ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान पुलिस की संदेह की सुई मृतक की पत्नी अंजलि और उसके करीबी अजय कुमार पर आकर टिकी. जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पूछताछ में अंजलि ने स्वीकार किया कि उसका गांव के ही अजय के साथ लगभग डेढ़ साल से अवैध संबंध था. कुछ समय पहले उसके पति राहुल को इन संबंधों की भनक लग गई थी. राहुल ने जब इसका विरोध करना शुरू किया, तो वह अंजलि और अजय को खटकने लगा. इसके बाद पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी अजय का सहारा लिया और दोनों ने मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. योजना के मुताबिक, 1 नवंबर को अजय ने राहुल को किसी बहाने से घर से बुलाया. वह उसे जंगल में ले गया और वहां तमंचे से तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी, जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने के आरोप में मृतक की पत्नी अंजलि और उसके प्रेमी अजय कुमार, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

All Shows

सनसनी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget