'टाइगर' के पिछे लॉरेन्स के '70 शिकारी' !
सलमान खान को मारने की कोशिश के एक और प्लान को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस मामले में नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस का दावा है कि ये लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से थे और उन्होंने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान किया था. सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार मंगाने की योजना थी. नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई ने कनाडा स्थित अपने चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची है.






































