एक्सप्लोरर

BeReal एप से फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को लग रहा डर, जानें इस ऐप से जुड़े सभी खास प्वाइंट

बी रियल ऐप (BeReal App) एक फ्रेंच सोशल मीडिया एप्लीकेशन है जिसे गो प्रो (GoPro) के पूर्व कर्मचारी एलेक्सिस बैरेट (Alexis Barreyat) ने विकसित (develop) किया है.

BeReal App: आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग इतने सक्रिय (active) हो गए हैं जितना वे वास्तविक दुनिया में भी नहीं होते हैं. सोशल मीडिया ने दूर के लोगों को करीब ला दिया है तो पास के लोगों को दूर कर दिया है. सोशल मीडिया से अगर लोगों को फायदा है तो उतना ही नुकसान भी है. सोशल मीडिया ने आज लोगों को अपना शिकार बना डाला है.

इस सबके बीच मार्केट में बी-रियल नाम का ऐप लॉन्च किया गया है जो लगता तो किसी भी अन्य सोशल मीडिया की ही तरह है लेकिन इसके संस्थापक का कहना है की यह कोई सोशल मीडिया ऐप नहीं है बल्कि सोशल मीडिया की लत को कम करने के लिए पेश किया गया है. आज इस खबर में हम आपको बी रियल ऐप के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं. 

BeReal ऐप क्या है

बी-रियल ऐप (BeReal App) एक फ्रेंच सोशल मीडिया एप्लीकेशन है जिसे गो प्रो (GoPro) के पूर्व कर्मचारी एलेक्सिस बैरेट (Alexis Barreyat) ने विकसित (developed) किया है. इस ऐप को 2020 में लॉन्च किया गया था, लेकिन बी-रियल ऐप ने 2022 में तेजी से लोकप्रियता अपने नाम की है.

इसकी मुख्य खासियत एक दैनिक सूचना है जिसमे प्रत्येक यूजर को दिन में एक बार कभी भी नोटिफिकेशन मिलता है. इसके बाद 2 मिनट के लिए यूजर का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा ऑन हो जाते है और यूजर को अपनी फोटो को क्लिक करना होता है. इस फीचर ने इसे किसी भी सोशल मीडिया ऐप से अलग बनाया है.

देखा जाए तो प्रत्येक सोशल मीडिया ऐप में पूरा कंट्रोल यूजर के पास होता है. यूजर कभी भी अपना ऐप खोल कर कैमरा ऑन कर सकते है. इतना ही नहीं, यूजर अन्य सोशल मीडिया एप में तरह तरह के फ़िल्टर लगा सकते हैं. अपनी शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते है. इसके साथ ही अपनी फोटो को एडिट भी कर सकते है, लेकिन यह सभी फीचर बी रियल ऐप में नहीं मिलते है.

बी-रियल ऐप अपने नाम की तरह ही बिल्कुल रियल है. एक तरफ सभी सोशल मीडिया ऐप में शो ऑफ चल रहा है. अन्य एप में लोग तरह तरह के फ़िल्टर का इस्तेमाल करके अपने रंग को गौरा और अपने आप को सुन्दर बना लेते हैं. वही पर बी रियल ऐप में आप रियल टाइम में फोटो क्लिक करते है. वो भी बिना फ़िल्टर और बिना एडिट किए. यह ऐप आपकी असली पर्सनेलिटी को दिखाता है.

बी रियल ऐप कैसे करता है काम

बी रियल ऐप में यूजर को रजिस्ट्रेशन करना होता है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऐप अपने यूजर को दिन में कभी भी एक बार नोटिफिकेशन भेजता है. यह नोटिफिकेशन बी रियल अपनी तरफ से दिन में कभी भी भेज सकता है. इसके बाद यूजर का फ्रंट और बैक कैमरा ऑन हो जाता है. और यूजर को 2 मिनट का समय मिलता है, जिसमे यूजर को रियल टाइम फोटो को क्लिक करना होता है.

यूजर को फोटो क्लिक करने का केवल एक ही मौका मिलता है. यूजर फोटो री टेक भी नहीं कर सकता है. इसके बाद यूजर फोटो को एडिट भी नहीं कर सकता और न ही किसी भी तरह का फ़िल्टर लगा सकता है. यूजर जो काम उस समय कर रहा होता है उसे केवल वह ही दिखाना होता है.

फोटो फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से ली जाती है. इसके बाद बी रियल इसे खुद प्रोसेस करके एक इमेज बना देता है. यूजर्स फोटो क्लिक करने पर इसका प्रीव्यू भी नहीं देख सकते हैं. यूजर्स फोटो को अपलोड होने के बाद ही उसे देख पाते हैं. इसमें किसी भी तरह का कोई लाइक या फॉलोवर्स का चक्कर नहीं होता है और न ही आप इस फोटो को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं. उस समय आपके वे दोस्त जो बी-रियल ऐप इस्तेमाल करते है केवल वह ही आपका फोटो देख सकेंगे.

बी रियल को इतने लोगो ने किया डाउनलोड

बी-रियल ऐप जब से प्ले स्टोर पर पेश हुआ है तब से इसे 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. इसकी तेजी से लोकप्रियता बढ़ रही है. बी-रियल ऐप के मार्केट में आने से फेसबुक जैसी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. जब से बी- रियल ऐप ने आईओएस के ऐप स्टोर में टॉप 10 सोशल मीडिया ऐप में अपना स्थान बनाया है तब से फेसबुक को डर है कि कही उसके यूजर फेसबुक और इंस्टाग्राम से बी रियल ऐप की तरफ न रुख कर लें.

ये भी पढ़ें-

एक स्मार्टफोन बेचकर कंपनी ग्राहक से कितना कमाती है? मुनाफे और घाटे का पूरा खेल समझिए

Google Translation: गूगल से ट्रांसलेट करने वालों को बड़ा झटका, कर दी अपनी सर्विस बंद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
Solar Panel से चाहिए फुल बिजली तो इन तरीकों से करें मेंटीनेंस, किसी भी मौसम में नहीं आएगी दिक्कत
रातभर चार्ज करें या सिर्फ सुबह में? जानिए बैटरी हेल्थ के लिए कौन-सा तरीका है ज्यादा बेहतर
रातभर चार्ज करें या सिर्फ सुबह में? जानिए बैटरी हेल्थ के लिए कौन-सा तरीका है ज्यादा बेहतर
दुनिया में पहली बार यहां लगा AI पर बैन, बच्चे नहीं कर पाएंगे यूज
दुनिया में पहली बार यहां लगा AI पर बैन, बच्चे नहीं कर पाएंगे यूज
Apple ने iPhone में Stainless Steel का इस्तेमाल क्यों बंद किया? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Apple ने iPhone में Stainless Steel का इस्तेमाल क्यों बंद किया? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

वीडियोज

BSA Scrambler 650 Review | ₹3.25 लाख में 652cc का दम! #bsa #scrambler #autolive
Imtiaz Ali ने कहा Gen Z को गलत समझा जाता है, उनके दिल में आज भी सच्ची मोहब्बत है
Bollywood News: जाह्नवी-कृति के ग्लैमरस अंदाज़ ने खींचा ध्यान, कहानी हुई पीछे? (22.06.26)
UP News: जमीनी विवाद में सपा नेता की हत्या! 24 घंटे में मुठभेड़.. और दबोचा गया आरोपी! |ABPLIVE
Laxmi Niwas:😯Veer से शादी के लिए माना Radhika का परिवार, अपनों की खुशी के लिए भरी हामी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 10 साल में 6 PM का इस्तीफा! क्यों कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, स्टार्मर के बाद कुर्सी किसकी?
10 साल में 6 PM का इस्तीफा! क्यों कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, अगला कौन?
अखिलेश यादव के विरोध वाले पोस्टर पर भड़क उठे आनंद भदौरिया, खुद पोल पर चढ़कर उतारने लगे
अखिलेश यादव के विरोध वाले पोस्टर पर भड़क उठे आनंद भदौरिया, खुद पोल पर चढ़कर उतारने लगे
न विराट, न रोहित... जोफ्रा आर्चर ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे मुश्किल; चौंका देगा नाम
न विराट, न रोहित... जोफ्रा आर्चर ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे मुश्किल; चौंका देगा नाम
'वो रिकवर कर रहे हैं', पापा की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर भड़के शोएब इब्राहिम
'वो रिकवर कर रहे हैं', पापा की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर भड़के शोएब इब्राहिम
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
IRCTC New Rules: क्या आप जानते हैं Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम? आधार के बिना नहीं होगा अब एक भी काम
IRCTC New Rules: क्या आप जानते हैं Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम? आधार के बिना नहीं होगा अब एक भी काम
Farmer Friendly Birds: उल्लू से लेकर चमगादड़ तक... ये पशु-पक्षी होते हैं किसानों के दोस्त, जानें कैसे पहुंचाते हैं फायदा
उल्लू से लेकर चमगादड़ तक... ये पशु-पक्षी होते हैं किसानों के दोस्त, जानें कैसे पहुंचाते हैं फायदा
Evening Tea Snacks: शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 झटपट स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 झटपट स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
Embed widget