एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: क्या है 'Loitering Munition' तकनीक, जिससे भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर किया सटीक वार?

Loitering Munition तकनीक ने साबित कर दिया है कि अब युद्ध सिर्फ मैदान पर नहीं, तकनीक और समझदारी से भी लड़े जा सकते हैं.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. इस सटीक और तेज कार्रवाई में एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया जिसे कहते हैं, ‘Loitering Munition’.

अब सवाल ये है कि ये Loitering Munition आखिर है क्या? और कैसे इसने दुश्मनों को चौंकाते हुए बड़ा नुकसान पहुंचाया?

क्या है Loitering Munition?

Loitering Munition, जिसे आम तौर पर‘कामीकाजे ड्रोन’ भी कहा जाता है एक ऐसा स्मार्ट हथियार है जो पहले ड्रोन की तरह उड़ता है, इलाके की निगरानी करता है और फिर जैसे ही दुश्मन का ठिकाना दिखता है, उस पर बिल्कुल मिसाइल की तरह हमला करता है.

ये ड्रोन जैसे हथियार कुछ वक्त तक आसमान में मंडराते रहते हैं (इसी वजह से इन्हें 'Loitering' कहा जाता है) और जैसे ही निशाना पक्का होता है, ये खुद को ही दुश्मन पर गिरा देते हैं.

इस तकनीक की खास बातें

  • सटीक निशाना: ये अपने लक्ष्य पर बिल्कुल सही तरीके से हमला करते हैं.
  • कम नुकसान: आम लोगों या आस-पास के इलाकों को नुकसान नहीं पहुंचाते.
  • रियल-टाइम कंट्रोल: इन्हें ऑपरेटर सीधे कंट्रोल कर सकते हैं या ऑटोनॉमस तरीके से भी काम कर सकते हैं.
  • जोखिम नहीं: इसमें किसी सैनिक की जान खतरे में नहीं पड़ती.
  • चलते-फिरते दुश्मन को भी मार सकते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में कैसे हुआ इस्तेमाल?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने तुरंत एक्शन लेते हुए सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया. इस ऑपरेशन के दौरान खुफिया एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान और PoJK में मौजूद 9 आतंकी अड्डों की पहचान की गई. फिर भारत की सीमा में रहते हुए, Loitering Munition से इन ठिकानों को तबाह कर दिया गया.

हमले में Jaish-e-Mohammed (JeM) और Lashkar-e-Taiba (LeT जैसे खतरनाक संगठनों के ठिकाने निशाने पर थे. खास बात ये रही कि किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया.

भारत की ताकत और समझदारी का उदाहरण

इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने एक साथ दो संदेश दिए है और वो ये कि आतंकियों के खिलाफ भारत कोई नरमी नहीं बरतेगा. लेकिन जवाब ऐसा होगा जो सोच-समझ कर, सीमित और सटीक तरीके से दिया जाएगा.

नेताओं और जनता की प्रतिक्रिया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में भारतीय सेना की जमकर तारीफ हुई. सभी राजनीतिक दलों ने सेना की रणनीति और साहस को सराहा. लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस तकनीक और ऑपरेशन की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget