एक्सप्लोरर

Netflix Gaming Service: वीडियो गेमिंग सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में नेटफ्लिक्स, सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री होगी एप

Netflix Gaming Service: नेटफ्लिक्स की वीडियो गेमिंग सर्विस शुरुआत में स्मार्टफोन तक सीमित होगी. कंपनी के अनुसार, ये इस बात को समझने का बिलकुल सही समय है कि कैसे हमारे यूजर गेमिंग के दीवाने हैं.

Netflix Gaming Service: दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) जल्द ही यूजर्स के लिए वीडियो गेमिंग सर्विस भी लॉन्च करने जा रहा है. अब आधिकारिक तौर पर भी कंपनी की ओर से इसको लेकर जानकारी सामने आ रही हैं. जानकारी के अनुसार, नेटफ्लिक्स की वीडियो गेमिंग सर्विस शुरुआत में स्मार्टफोन तक सीमित होगी. साथ ही यदि आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्स्क्रिप्शन पहले से ही मौजूद है तो आप मुफ्त में इस गेमिंग एक्सपीरियंस को इंजॉय कर सकते हैं.  

नेटफ्लिक्स ने अपने बयान में कहा, "हम वीडियो गेमिंग सर्विस लॉन्च करने के शुरुआती दौर में हैं. ऑरिजिनल फिल्मस, ऐनिमेशन और अनस्क्रिपटेड टीवी की तर्ज पर ही हम गेमिंग को भी कंटेंट कैटेगरी के तौर पर देख रहे हैं." साथ ही अपने बयान में उसने कहा, "हमारे सभी सब्सक्राइबर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के गेमिंग की ये सुविधा प्रदान की जाएगी. शुरुआत में हम मोबाइल डिवाइस पर अपना गेमिंग फीचर उपलब्ध कराएंगे. ये इस बात को समझने का बिलकुल सही समय है कि कैसे हमारे यूजर गेमिंग के दीवाने हैं." 

Mike Verdu को बनाया है गेमिंग सर्विस का हेड 

बता दें कि, नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक आर्टस (EA) और Oculus के पूर्व कार्यकारी Mike Verdu को अपनी गेमिंग सर्विस के हेड के तौर पर नियुक्त किया है. ऐसा माना जा रहा है कि नेटफ्लिक्स गेमिंग मार्केट में पहले से मौजूद Apple Arcade के जैसा ही होगा. हालांकि इसके क्या फीचर होंगे और इसमें किस तरह के गेम्स अवेलेबल होंगे इस बात को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

इसके अलावा, Netflix ने हाल ही में अपनी दो नई सर्विस, किडस रिकैप ईमेल और किड्स टॉप 10 Row को लॉन्च करने की घोषणा की है. इनका उद्देश्य प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए अधिक फ्रेंडली बनाना है.

यह भी पढ़ें 

Oppo Watch 2 Launch: 27 जुलाई को लॉन्च होगी Oppo Watch 2, इन फीचर्स से होगी लैस

TikTok Relaunch: बदले नाम और लुक के साथ भारत में वापसी कर सकता है TikTok, कंपनी ने फाइल किया नया ट्रेडमार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget