एक्सप्लोरर

Oppo Watch 2 Launch: 27 जुलाई को लॉन्च होगी Oppo Watch 2, इन फीचर्स से होगी लैस

Oppo Watch 2 Launch: Oppo कंपनी की ये दूसरी स्मार्टवॉच होगी. Oppo Watch 2 पिछली Oppo Watch का अपग्रेडेड वर्जन होगी. ये भारत में कब तक लॉन्च होगी इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. 

Oppo Watch 2 Launch: पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Oppo 27 जुलाई को अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch 2 को चीन में लॉन्च करेगी. कंपनी की ये दूसरी स्मार्टवॉच है. इस से पहले पिछले साल मार्च में उसने चीन में अपनी पहली Oppo Watch बाजार में पेश की थी. जिसके बाद पिछले साल जुलाई में उसे भारत में लॉन्च किया गया था. कंपनी के अनुसार Oppo Watch 2 उसकी पिछली Oppo Watch का अपग्रेडेड वर्जन होगी. Oppo Watch 2 भारत में कब तक लॉन्च होगी इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. 

Oppo ने एक चीनी ई-रिटेलर वेबसाइट पर Oppo Watch 2 को लिस्ट किया है. यहां इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन को लेकर भी जानकारी दी गई है. साथ ही कंपनी अपनी इस नई स्मार्टवॉच को ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज इन तीन कलर ऑप्शन में उतारेगी. आइए जानते हैं Oppo Watch 2 के फीचर्स के बारे में.

स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से होगी लैस 

ऑफिशियल टीजर में इसे Oppo Watch 2 सीरीज नाम दिया गया है. जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसके कई वेरिएंट या वर्जन उतार सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार ये वॉच स्नैपड्रैगन वियर 4100 प्रोसेसर से लैस होगी. साथ ही इसका डायल स्क्वेर शेप का होगा जिसके दायीं ओर दो बटन होंगे.

Oppo Watch 2Apollo4s चिप के साथ आ सकती है जिसे Oppo और Ambiq डेवलप कर रही है. इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ न्यू वॉच फेस, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग, नई ओप्पो रिलैक्स एप्प और LTE सपोर्ट भी जोड़ा गया है. 

गेमिंग मोड भी है मौजूद 

इसके अलावा Oppo Watch 2 में गेमिंग मोड भी दिया गया है. साथ ही रिपोर्ट के अनुसार आप इस से अपने स्मार्टफोन के कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं. आप इस वॉच से ही फोटो खींच सकते हैं. 

Oppo Watch 2 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ ही ई-सिम सपोर्ट भी दिया गया है. ये स्मार्टवॉच IPX5 सर्टिफाइड होगी, जिसमें 50 से ज्यादा स्पोर्टस मोड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और बिल्ट-इन जीपीएस कनेक्टिविटी मौजूद होगी. इसमें 16 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. जबकि पिछली Oppo Watch में 8 जीबी का स्टोरेज दिया गया था. 

यह भी पढ़ें 

TikTok Relaunch: बदले नाम और लुक के साथ भारत में वापसी कर सकता है TikTok, कंपनी ने फाइल किया नया ट्रेडमार्क

Second hand Smartphone: सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते वक्त बरतें सावधानी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget