एक्सप्लोरर

डुअल कैमरा सेटअप के साथ Vivo Y12s लॉन्च, 10 हजार वाले इन फोन से होगा मुकाबला

अगर आप कम कीमत में एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo का नया फोन Y12s आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फोन में आपके लेटेस्ट फीचर्स के साथ दमदार बैटरी मिलेगी.

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आजकल कम कीमत वाले शानदार फोन लॉन्च कर रही हैं. अब Vivo ने Y12s  स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इस सेगमेंट में आपको मार्केट में कई और स्मार्टफोन भी मिल जाएंगे. इस फोन का मुकाबला Redmi 9 Prime, Samsung Galaxy M11 और Realme Narzo 10 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा. आइये जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स.

Vivo Y12s के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

ये स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड Funtouch OS 11 पर काम करता है. इसकी स्क्रीन 6.51-इंच HD+ IPS वाली है. इसमें 3GB रैम, स्नैपड्रैगन 439 का प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिहाज से भी ये काफी अच्छा फोन है. रियर में 13MP और 2MP के दो कैमरे मिलेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉल के 8MP का कैमरा दिया गया है. फोन की इंटरनल मेमोरी 32GB है, आप चाहें तो कार्ड से इसे बढ़ा सकते हैं.

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. वहीं साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. जिसमें 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. अगर कीमत पर नजर डालें तो 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए आपको 9,990 रुपये चुकाने होंगे. आप इसे दो कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में खरीद सकते हैं.

Redmi 9 Power के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

बजट सेगमेंट में खरीदने के लिए शाओमी का Redmi 9 Power भी शानदार स्मार्टफोन है. इस फोन में आपको 6000 mAh की दमदार बैटरी और 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर वर्क करता है. फोन में आपको 6.53 इंच फुल HD + डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 का प्रोसेसर, 4 GB रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन के रियर में चार कैमरे हैं जिसमें 48 MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 8 MP का एक और 2 MP के दो सेंसर दिए गए है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये है वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 11,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें- Vivo की टक्कर वाला Mi 11 Lite BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें भारत में कब होगा लॉन्च सावधान! कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, साइबर ठग बना रहे हैं निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget