एक्सप्लोरर

Huawei को 5जी नेटवर्क से अलग रखने के ब्रिटेन के फैसले का अमेरिका ने किया स्वागत

अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने चीन को बड़ा झटका दिया है. ब्रिटेन ने अपने 5G नेटवर्क से चीनी टेलीकॉम हुआवेई को हटाने का आदेश दिया है. इसके बाद अमेरिका ने ब्रिटेन के इस फैसले का स्वागत किया है.

वाशिंगटन: अमेरिका ने ब्रिटेन के हुवावेई पर भविष्य में 5जी नेटवर्क में शामिल होने पर रोक लगाने की योजना का मंगलवार को स्वागत किया है. ब्रिटेन ने 2027 तक देश के 5जी नेटवर्क को हुवावेई मुक्त बनाने की घोषणा की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दुनिया के देशों को इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनना होगा.

5जी नेटवर्क के लिये ब्रिटेन के साथ अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ‘‘इस फैसले के साथ ब्रिटेन भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर ऊंचे जोखिम और विश्वास की कमी वाली इकाइयों पर रोक लगाई है.’’ अमेरिका ने कहा कि वह एक सुरक्षित और गतिशील 5जी नेटवर्क के लिये ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करता रहेगा. यह समूचे अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है. व्हाइट हाउस में रोज गार्डन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई देशों को इस बारे में विश्वास में लिया है कि वह हुवावेई का इस्तेमाल नहीं करें.

हुआवेई ने बताया निराशाजनक फैसला

हुआवेई ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन के फैसले को राजनीतिकरण बताया. वहीं, लंदन में चीन के राजदूत लिउ शियामिंग ने इसे "निराशाजनक और गलत निर्णय" बताया. उन्होंने कहा, "क्या ब्रिटेन अन्य देशों की कंपनियों के लिए एक खुला निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण व्यावसायिक वातावरण प्रदान कर सकता है."

ब्रिटेन के इस फैसले पर निराशा जताते हुए हुआवेई ने बीजिंग में जारी एक बयान में कहा कि यह ब्रिटेन में मोबाइल फोन रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक बुरी खबर है. यह एक निराशाजनक फैसला है. यह ब्रिटेन को धीमी डिजिटल राह पर धकेलने, डिजिटल डिवाइड को बढ़ाने और महंगे बिलों की तरफ ले जाने वाला फैसला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget