एक्सप्लोरर

Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स दें ध्यान, कल से लागू होगा OTP से जुड़ा ये नया नियम

TRAI New Rule: TRAI कल यानी 11 दिसंबर से एक नया नियम लागू करने जा रहा है. TRAI ने हाल ही में ‘मैसेज ट्रेसिबिलिटी’ नियम लाने का एलान किया था, जो कल 11 दिसंबर से लागू होने जा रहा है.

TRAI New OTP Rule: क्या आप भी Jio, Airtel, Vi या BSNL यूजर हैं और फ्रॉड मैसेज से परेशान हैं? अगर हां तो अब चिंता करने की बात नहीं है. दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI कल यानी 11 दिसंबर से एक नया नियम लागू करने जा रहा है. TRAI ने हाल ही में ‘मैसेज ट्रेसिबिलिटी’ नियम लाने का एलान किया था, जो कल 11 दिसंबर से लागू होने जा रहा है.

पहले कहा गया था कि ये नियम 1 दिसंबर, 2024 से लागू होगा. लेकिन ट्राई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई है. यह नियम खासतौर पर फर्जी और अनऑथराइज्ड मैसेज को रोकने के लिए बनाया गया है.

जानिए क्या है ये नया नियम?

TRAI ने कहा है कि 11 दिसंबर, 2024 से किसी भी इस तरह के मैसेज को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा, जिसमें टेलीमार्केटर्स द्वारा निर्धारित नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा. इस बदलाव के बाद से मैसेज की ट्रेसबिलिटी अच्छी होगी और फेक लिंक या धोखाधड़ी वाले मैसेज को ट्रैक कर उसे ब्लॉक करना आसान होगा.

Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स दें ध्यान, कल से लागू होगा OTP से जुड़ा ये नया नियम

पहले क्यों टली डेडलाइन?

ये नियम 1 दिसंबर 2024 से लागू होना था लेकिन तैयारियों की कमी के चलते इसे अब 10 दिसंबर तक के लिए टाला गया है. TRAI ने टेलीमार्केटर्स और इंस्टीटूशन्स को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी नंबर सीरीज को अपडेट करें.

कैसे काम करेगा ये नया नियम?

दरअसल, नया नियम लागू होने के बाद बिना वैध सीरीज वाले मैसेज ऑटोमैटिक रिजेक्ट कर दिए जाएंगे.  बैंक, कंपनियां या अन्य टेलीमार्केटर्स बनकर भेजे गए फर्जी मैसेज पर नकेल कसेगी और स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी वाले मैसेज के जरिए की जाने वाली ठगी को कम करने की कोशिश की जाएगी.

साइबर ठगी के लिए होता है फेक लिंक्स का इस्तेमाल

साइबर ठग अक्सर ठगी के लिए फेक लिंक्स का इस्तेमाल करते हैं. वे खुद को बैंक का अधिकारी बताते हैं और पर्सनल डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं. ये नया नियम ऐसे स्कैमर्स पर लगाम लगाने में मदद करेगा. इस नियम के लागू होने के बाद आपको कोई भी फर्जी OTP नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 10 दिसंबर 2024 के लिए पक्के रिडीम कोड्स, फ्री में पाएं इमोट और बंडल

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget