एक्सप्लोरर

सावधान! फोन में ये चीजें दिख रही हैं तो घुस आया है वायरस, अलर्ट रहने की जरूरत

अगर फोन में वायरस घुस आया है तो उसके कुछ संकेत नजर आने लगते हैं. अगर फोन जल्दी गर्म हो रहा है, बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो रही है और फोन की स्पीड स्लो हो गई है तो अलर्ट रहने की जरूरत है.

लोग अपने काम की हर चीज आजकल मोबाइल में रखते हैं. फिल्मों की टिकट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक मोबाइल में स्टोर होता है. आजकल डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए भी मोबाइल खूब यूज होने लगा है. ऐसे में हैकर्स की नजर भी मोबाइल तक आ पहुंची है. वो मालवयेर या वायरस के जरिये मोबाइल को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं. अगर फोन में मालवेयर आ गया तो यह बड़ा नुकसान कर सकता है. आइये जानते हैं कि फोन में वायरस होने का पता कैसे लगेगा. 

लगातार पॉप-अप एड आना

अगर फोन में लगातार पॉप-अप एड आ रही हैं और उन्हें स्क्रीन से हटाना मुश्किल हो रहा है तो यह मालवेयर के कारण हो सकता है. इन एड पर क्लिक करने से फोन में मौजूद निजी जानकारियां गलत हाथों में पड़ सकती हैं. 

बिना किसी कारण बिल बढ़ जाना

अगर बिना किसी अतिरिक्त सर्विस लिए आपके फोन का बिल बढ़ गया है तो सतर्क हो जाने की जरूरत है. कई बार क्रैमिंग के चलते बिल बढ़ जाता है. क्रैमिंग का मतलब है कि कोई थर्ड-पार्टी कंपनी आपसे ऐसी सर्विस के पैसे वसूल लेती है, जिसका यूज आपने किया भी नहीं होता. मालवेयर के जरिये यह काम किया जा सकता है.

जल्दी बैटरी डिस्चार्ज होना

मालवेयर होने की एक निशानी बैटरी का जल्दी डिस्चार्ज भी होना है. कई मालवेयर बैकग्राउंड में अलग-अलग टास्क करते रहते हैं. इससे बैटरी जल्दी ड्रेन होती है. इसी तरह अगर फोन सामान्य स्थिति में ज्यादा गर्म हो रहा है तो भी यह मालवेयर के कारण हो सकता है.

फोन की स्पीड धीमी होना

अगर फोन में मालवेयर है तो फोन की काम करने की गति कम हो जाएगी. दरअसल, मालवेयर फोन के कंपोनेंट से बहुत काम लेते हैं. ऐसे में फोन के बाकी टास्क धीमे हो जाते हैं और कई बार तो टास्क क्रैश भी होते हैं.

फोन में अनचाही ऐप आ जाना

कई बार कोई ऐप डाउनलोड करते समय उसके साथ मालवेयर भी डाउनलोड हो जाता है, जो फोन में अतिरिक्त ऐप इंस्टॉल कर देता है. इसिलए ऐप लिस्ट पर नजर रखें और कोई अनचाही ऐप इंस्टॉल्ड है तो उसे ओपन न करें.

ये भी पढे़ें-

ये काम किए तो फट सकती है फोन की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget