एक्सप्लोरर

लगभग 350 रुपये की मासिक फीस चुकाकर ले पाएंगे गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन, Samsung ने यहां शुरू की सर्विस

Samsung आज अपनी Galaxy S25 सीरीज से पर्दा उठाएगी. इस सीरीज के सभी फोन प्रीमियम सेगमेंट में आएंगे. इन्हें कम कीमत पर मुहैया कराने के लिए कंपनी ने सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया है.

Samsung Galaxy S25 Series: लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज से पर्दा उठ जाएगा. लेटेस्ट फीचर्स से लैस इस लाइनअप के सभी फोन प्रीमियम सेगमेंट में रखे जाएंगे. यानी इन्हें खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ेगी. अगर कोई यूजर इतने महंगे फोन नहीं खरीद पा रहा है तो भी कंपनी ने उसके लिए एक तरीका निकाला है. सैमसंग मासिक फीस के बदले यह फोन चलाने का मौका दे रही है. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Samsung AI Subscription Club

दक्षिण कोरिया में सैमसंग ने AI सब्सक्रिप्शन क्लब शुरू किया है. इसमें यूजर्स कंपनी के AI पावर्ड होम अप्लायसेंस किराये पर ले सकते हैं. अब इसमें स्मार्टफोन और टैबलेट को शामिल कर लिया गया है. यह सब्सक्रिप्शन सर्विस 24 जनवरी से शुरू होगी. इसमें यूजर को फोन की अपफ्रंट कीमत न चुकाकर महीने के हिसाब से फीस देनी होगी. इसके बदले फोन के साथ-साथ कई अन्य बेनेफिट भी मिलेंगे.

कितनी है फीस?

दक्षिण कोरिया में लोग हर महीने 4.09 अमेरिकी डॉलर (लगभग 350 रुपये) चुकाकर गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन को 12 या 24 महीने के लिए यूज कर सकते हैं. यानी लगभग 4,200 रुपये में वो सालभर के लिए इसका आनंद उठा पाएंगे. इस सर्विस की सभी शर्तों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अगर कोई यूजर एक साल यूज करने के बाद गैलेक्सी S25 को वापस लौटाता है तो उसे इसकी कीमत का 50 प्रतिशत क्रेडिट दिया जाएगा. यानी अगले S-series के फोन पर उसे उतनी ही रकम की छूट मिल जाएगी.

सैमसंग केयर प्लस का भी मिलेगा फायदा

सब्सक्रिप्शन के दौरान यूजर्स को फोन डैमेज होने की भी चिंता नहीं रहेगी. दरअसल, इस प्लान में सैमसंग केयर प्लस का स्मार्टफोन डैमेज प्लस प्रोटेक्शन फ्री मिल रहा है. इसमें यूजर बिना कोई अतिरिक्त फीस दिए फोन को हुए नुकसान को ठीक करवा सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

क्या iPhone 16 Pro Max से बेहतर होगा Samsung S25 Ultra का कैमरा? लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'

नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?

'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच

सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'

अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह

Embed widget