एक्सप्लोरर

AI फीचर्स और 12GB RAM के साथ लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy S25 Series Launched: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने आज अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) को आज लॉन्च कर दिया है.

Samsung Galaxy S25 Series Launched: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने आज अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) को आज लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra जैसे तीन मॉडल्स शामिल किया है. इस सीरीज में कंपनी ने कई सारे AI फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा डिवाइस में कंपनी ने 12GB RAM भी प्रदान कराया है.

Samsung Galaxy S25 and S25+ Specifications

Samsung Galaxy S25 में कंपनी ने 6.2 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. वहीं, कंपनी ने S25+ में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया हुआ है. दोनों मॉडल के डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर आधारित प्रोसेसर पर उतारा है.

कैमरा सेटअप

इनके कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और एक 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी उपलब्ध कराया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कंपनी ने डिवाइस में 12MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया है.

पावर के लिए सैमसंग गैलेक्सी S25 में 4000mAh की बैटरी प्रदान कराई गई है. वहीं, S25+ में कंपनी ने 4900mAh की बैटरी प्रदान कराई है. ये मॉडल्स एंड्रॉयड 15 One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं. Samsung Galaxy S25 को कंपनी ने 12+128GB, 12+256GB, 12+512GB जैसे तीन वेरिएंट्स में उतारा है. वहीं, Samsung Galaxy S25+ को 12+256GB और 12+512GB दो वेरिएंट में ही उतारा है. कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को Pink Gold, Blue Black, Silver Shadow, Coral Red, Mint, Navy, और Icy Blue जैसे रंगों के साथ बाजार में उतारा है. इसके अलावा ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होता है.

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

अब इस सीरीज के Galaxy S25 Ultra मॉडल की बात करें तो कंपनी ने इस मॉडल में 6.9 इंच का Quad HD+ 2x Dynamic AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके अलावा ये मॉडल भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC पर आधारित प्रोसेसर से लैस है. इसे कंपनी ने 12+256GB, 12+512GB और 12+1TB जैसे तीन वेरिएंट्स में उतारा है. ये मॉडल भी एंड्रॉयड 15 पर आधारित वन यूआई 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा. ये मॉडल भी IP68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होता है.

कैमरा सेटअप

इस मॉडल के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसमें 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया हुआ है जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया हुआ है जो यूजर की फ्रोटोग्राफी को बेहद शानदार अनुभव प्रदान करेगा.

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कंपनी ने इस मॉडल को Titanium Gray, Titanium Black, Titanium White Silver और Titanium Jade Green जैसे रंगों में उतारा है.

Samsung Galaxy S25 Series Price

कीमतों की बात करें तो सैमसंग ने Galaxy S25 के 12GB+128GB वेरिएंट की कीमत अमेरिका में $799 (भारतीय मूल्य में ₹69,000) रखी है. वहीं इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $859 (भारतीय मूल्य में ₹74,300) है. वहीं, Galaxy S25+ के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $999 (भारतीय मूल्य में ₹86,400) रखी है. वहीं, इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹$1119 (भारतीय मूल्य में ₹96,700) तय की गई है.

अब Galaxy S25 Ultra की कीमतों की बात करें तो इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत $1299 (भारतीय मूल्य में ₹1,12,300), 16GB+512GB मॉडल की कीमत $1419 (भारतीय मूल्य में ₹1,22,700) और 16GB+1TB मॉडल की कीमत $1659 (भारतीय मूल्य में ₹1,43,400) रखी गई है. इस सीरीज की सेल 7 फरवरी 2025 से शुरू होगी.

.

यह भी पढ़ें:

12GB RAM और पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा iQOO Neo 10R, जानें कितनी होगी कीमत

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget