एक्सप्लोरर

12GB RAM और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Realme 14 Pro Series! जानें फीचर्स और कीमत

Realme 14 Pro Series Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने आज अपना बहुप्रतिक्षित फोन Realme 14 Pro Series को भारत में लॉन्च कर दिया है.

Realme 14 Pro Series Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने आज अपना बहुप्रतिक्षित फोन Realme 14 Pro Series को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स को उतारा है जिसमें Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल है. इसके साथ ही इस डिवाइस में कंपनी ने 12GB RAM के साथ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. आइए जानते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से.

Realme 14 Pro Series Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Realme 14 Pro+ सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है. Realme 14 Pro में 6.83 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग फीचर को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें कंपनी ने 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया हुआ है. इतना ही नहीं ये डिवाइस Realme UI 6.0 पर आधारित Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

Realme 14 Pro Series: कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसमें 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है जो OIS के साथ आता है. साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 50MP का Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

डिज़ाइन और अन्य फीचर्स

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66, IP68, और IP69 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स हैं. इसका मतलब है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है और किसी भी दिशा से आने वाले वॉटर जेट्स को भी संभाल सकता है. पावर के लिए Realme 14 Pro में 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 80W के SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Realme 14 Pro Series: कीमत

इस फोन के कीमतों की बात करें तो Realme 14 Pro के 8GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है. वहीं दूसरी तरफ Realme 14 Pro+ के 8GB रैम+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी है. वहीं इसके 8GB रैम+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और इसके 12GB रैम+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है. इसे आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart से आसानी से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Mahakumbh 2025 की सबसे सुंदर साध्वी Harsha Richhariya इस महंगे स्मार्टफोन का करती हैं इस्तेमाल! जानें पूरी जानकारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget