एक्सप्लोरर

नए रंग में पेश हुआ Oppo Reno 13, आज से सेल शुरू, जानें कितनी है कीमत

Oppo Reno 13 के नए स्काईब्लू कलर की बिक्री आज से शुरू हो रहे हैं. इस नए कलर और स्टोरेज वेरिएंट को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. इसकी खरीद पर कंपनी कई ऑफर दे रही है.

Oppo ने हाल ही में Reno 13 सीरीज में एक नए कलर और स्टोरेज वेरिएंट को जोड़ा था. कंपनी ने पिछले हफ्ते Oppo Reno 13 5G को स्काईब्लू कलर और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था. आज से इस वेरिएंट की बिक्री शुरू हो रही है. आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं, इसके लिए ग्राहकों को कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे और इसकी खरीद पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं. 

जनवरी में लॉन्च हुई थी Reno 13 सीरीज 

Oppo ने इसी साल जनवरी में Reno 13 सीरीज को लॉन्च किया था. उस समय इसे आइवरी व्हाइट और ल्यूमिनस ब्लू कलर ऑप्शन और 8GB RAM के साथ 256GB तक की स्टोरेज के साथ उतारा गया था. अब इस सीरीज में एक नया कलर और स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो गया है. इसके फीचर्स की बात करें तो Reno 13 में 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1,200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसकी प्रोटेक्शन के लिए फोन के फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसका फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड के एल्युमिनियम से बना हुआ है. Reno 13 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट दिया गया है. डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए यह फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है. इसमें 5,600 की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

कैमरा और AI फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS के साथ 50MP का मेन लेंस मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2MP का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है. वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP लेंस दिया गया है. यह फोन अंडरवाटर फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है. इसके AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI लाइव फोटो, AI क्लैरिटी इनहैन्सर, AI अनब्लर, AI मोशन, AI बेस्ट फेस, AI राइटर, AI समरी और AI स्कैम डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत 

इस फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से शुरू हो रही है. यह आज से कंपनी के ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 8 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और क्रेडिट कार्ड EMI पर 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट कैशबैक जैसे ऑफर मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Google Pixel 9a Launched: फ्लैगशिप मॉडल जैसे फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ गूगल का नया फोन, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget