एक्सप्लोरर

Smartphone के साथ किए ये काम तो हो जाएगा बड़ा कांड! भूलकर भी न करें ये गलतियां

Smartphone यूज करते समय कई सावधानियां बरतनी चाहिए. जरा-सी लापरवाही फोन के साथ-साथ यूजर की सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकती है. इसलिए हमेशा इन टिप्स का ध्यान रखें.

आजकल अधिकतर लोगों के पास Smartphone है. लोग अपने मोबाइल का खूब यूज करते हैं और इससे कई काम आसान भी हुए हैं. हालांकि, इसके साथ छेड़छाड़ भारी पड़ सकती है. कुछ लोग अनजाने में स्मार्टफोन के साथ कुछ ऐसे काम कर लेते हैं, जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. आज हम कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको भूलकर भी अपने स्मार्टफोन के साथ नहीं करने चाहिए.

फोन को ओवर चार्ज करने से बचें

आजकल अधिकतर फोन में चार्जिंग के बाद ऑटो कट हो जाता है, लेकिन कई बार लोग फोन को लगातार चार्ज लगाए रखते हैं. ऐसा करना फोन की बैटरी के लिए खतरनाक हो सकता है. ओवरचार्जिंग के कारण फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. कई जानकार फोन की बैटरी को 80 प्रतिशत तक ही चार्ज करने की सलाह देते हैं.

चार्जिंग के दौरान इयरफोन यूज न करें

कई लोग मूवी या वेबसीरीज देखने के दौरान चार्जिंग के साथ-साथ फोन में ईयरफोन भी लगा लेते हैं. यह भले ही सुविधाजनक लगता हो, लेकिन ऐसा करना जानलेवा हो सकता है. ऐसी घटनाओं के दौरान करंट लगने का डर रहता है.

फोन के तकिये के नीचे रखकर न सोएं

कई लोग रात को सोते समय मोबाइल यूज करते हैं और इसे तकिये के नीचे रखकर ही सो जाते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तकिये के नीचे फोन रखकर सोना हानिकारक हो सकता है. फोन से निकलने वाली रेडिएशन ब्रेन सिग्नल में इंटरफेयर कर नींद को डिस्टर्ब कर सकती हैं.

फोन को धूप में चार्ज न लगाएं

भूलकर भी अपने फोन को सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए. अगर चार्जिंग के दौरान फोन को धूप में रखा जाता है तो यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है. इससे फोन में ओवरहीटिंग का खतरा रहता है और बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है. 

खराब क्वालिटी की एक्सेसरीज न करें यूज

कई लोग सस्ते के लालच में आकर खराब चार्जर या केबल खरीद लेते हैं. ये सस्ती और खराब क्वालिटी वाली एक्सेसरीज फोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. खराब क्वालिटी वाले चार्जर से फोन चार्ज करने पर बैटरी खराब हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

यह काम नहीं किया तो आसानी से हैक हो सकता है WhatsApp, बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget