एक्सप्लोरर

50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ आ गया itel A80, कीमत 10 हजार से भी कम, जानें फीचर्स

itel A80 Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने आज अपना एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने itel A80 को लॉन्च किया है.

itel A80 Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने आज अपना एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने itel A80 को लॉन्च किया है. इस फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ 8जीबी रैम भी उपलब्ध कराया है. इसके अलावा यह एक बजट फोन है जिसकी कीमत कंपनी ने 10 हजार से भी कम रखी है. इस फोन का डिजाइन भी काफी बेहतरीन है.

itel A80: फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का पंच होल डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. यह 4GB वर्चुअल RAM को सपोर्ट करेगा. यानी कुल 8GB RAM मौजूद है. इसके अलावा ये फोन UniSoC T603 Octa Core चिपसेट प्रोसेसर से लैस है.

itel A80: कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी भी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 10 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब है कि यह फोन पानी के हल्के छींटे और धूल भरे वातावरण को आसानी से झेल सकता है. itel A80 के रियर में टेक्सचर वाला डिजाइन है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. ये फोन एंड्रॉयड 14 गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा. साथ ही इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक की भी सुविधी दी गई है.

कितनी है कीमत

अब फोन की कीमतों की बात करें तो कंपनी ने itel A80 की कीमत 6999 रुपये रखी है. इसे कंपनी ने Sandstone Black, Glacier White और Wave Blue जैसे तीन रंगों में बाजार में उतारा है. फोन को आप देश में रिटेल स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy F05 को मिलेगी टक्कर

itel A80 लॉन्च के साथ ही बाजार में Samsung Galaxy F05 फोन को टक्कर देगा जिसकी कीमत ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर फिलहाल 6999 रुपये है. इस फोन में कंपनी ने 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज भी उपलब्ध कराया है. साथ ही फोन में एक एस़डी कॉर्ड स्लॉट भी दिया हुआ है जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

डिवाइस में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी भी प्रदान कराई गई है.

यह भी पढ़ें:

बिना Internet के भी इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps! जानें तरीका

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget