एक्सप्लोरर

नदी में गिरा iPhone XR, 10 महीने बाद मिला तो तुरंत हो गया ऑन, चार्जिंग में भी नहीं आई दिक्कत

iPhone Fell Down In River: नदी में आईफोन (iPhone) मिलने के बाद शख्स ने फोन को साफ किया और ऑन करके देखा तो फिर जो हुआ वह देखकर वह भी हैरान रह गया.

iPhone खरीदने को लेकर हर किसी की अलग-अलग डिमांड और जरूरत होती है. iPhone को लेकर सबका माइंड सेट भी अलग होता है. कोई ब्रांड के फोन को कैमरे (Camera) की वजह से पसंद करता है तो कोई बिल्ड क्वालिटी (Build Quality) और डिजाइन की वजह से. आईफोन (iPhone) में खराबी बहुत कम आती है और स्ट्रॉन्ग होता है. एपल (Apple) खुद दावा भी करता है कि आईफोन स्ट्रॉन्ग शील्ड (iPhone Strong Shield) से बना फोन है जो जल्दी टूटता-फूटता या खराब नहीं होगा. हाल ही में घटी एक घटना यही उदाहरण पेश करती है कि iPhone कितना मजबूत और लॉन्ग लाइफ वाला होता है.

नदी से निकालने के बाद हो गया ऑन:

घटना UK की है जब वहां के एक व्यक्ति को 10 महीने पहले नदी में गिरा आईफोन (iPhone) मिला. हैरानी की बात तो ये है कि फोन न सिर्फ ऑन हो गया बल्कि चार्ज करने पर नॉर्मल आईफोन की तरह चार्ज भी होने लगा. यानि 10 महीने तक पानी के अंदर रहने के बाद भी फोन का कुछ नहीं बिगड़ा. वह बिल्कुल एक नए आईफोन की ही तरह काम कर रहा था. ये देखकर सभी हैरान रह गए.

अगस्त 2021 में गिरा था आईफोन

जून की शुरुआत में ब्रिटन मिगुएल पाचेको (Miguel Pacheco) को कैनोइंग करते समय एक आईफोन मिला जो पिछले साल अगस्त में किसी ने नदी में गिरा दिया था. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फोन ऑन होगा लेकिन हैरानी की बात थी कि वह काम कर रहा था.

साफ करने के बाद चार्ज भी होने लगा:

मिगुएल ने फोन की परफॉर्मेंस चेक करने के लिए सबसे पहले उसे सुखाने के लिए एक एयर कंप्रेसर का इस्तेमाल किया और फिर चार्ज किया तो स्मार्टफोन ने चार्ज करना शुरू कर दिया. मिगुएल को पता चला कि डिवाइस डेविस का था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो:

मिगुएल ने फोन के मालिक को खोजने की उम्मीद में फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. फोन की फोटो को 4,000 से अधिक बार शेयर किए जाने के बाद डेविस के दोस्तों ने iPhone को पहचान लिया. नतीजा यह हुआ कि 10 महीने से नदी में पड़ा फोन अपने मालिक के पास वापस आ गया.

मिगुएल के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से साफ पता चल रहा था कि यह iPhone XR है. यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो पानी की गहराई को भी झेल लेता है, इसलिए इस मामले को एक बड़ी सफलता कहा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget