एक्सप्लोरर

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग आगे खिसकी, अब कब होगा लॉन्च? जानें कीमत और फीचर्स

iPhone SE 4 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसे 11 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अब यह अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है.

11 फरवरी को iPhone SE 4 की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हाथ लगी है. दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple साल का पहला आईफोन 11 फरवरी को लॉन्च कर सकती है. अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल ने इसकी लॉन्चिंग आगे खिसका दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हफ्ते कंपनी ऐपल विजन प्रो को लेकर कोई ऐलान कर सकती है.

कब लॉन्च होगा iPhone SE 4?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल अगले हफ्ते तक नए आईफोन का ऐलान कर सकती है. इसके लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं होगा और कंपनी प्री-रिकॉर्डेड वीडियो और प्रेस रिलीज के जरिए इसकी लॉन्चिंग की जानकारी देगी. बताया जा रहा है कि ऐपल इस हफ्ते कुछ और छोटे ऐलान कर सकती है. 

नए डिजाइन के साथ आएगा iPhone SE 4

ऐपल कई साल बाद SE सीरीज के फोन के डिजाइन बदलने जा रही है. अब आईफोन 8 से मिलते-जुलते डिजाइन की जगह  iPhone SE 4 में आईफोन 14 और आईफोन 16 वाले फीचर्स मिल सकते हैं. यह फुल-स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगा और इसमें टच आईडी की जगह फेस आईडी फीचर मिलेगा. इसी के साथ कंपनी 18 साल बाद होम बटन फीचर को अलविदा कह देगी.

ये हो सकते हैं नए आईफोन के फीचर

iPhone SE 4 में 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले मिलेगा. इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा मिलेगा. परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह आईफोन 16 को टक्कर देने वाला होगा. इसमें आईफोन 16 की तरह कंपनी का फ्लैगशिप A18 चिपसेट मिल सकता है, जिसे 8 GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें कम से कम 128 GB इंटरनल स्टोरेज और ऐपल इंटेलीजेंस सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. एक बड़ा बदलाव चार्जिंग पोर्ट में देखने को मिलेगा और यह USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च होगा.

कीमत और उपलब्धता

कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में iPhone SE 4 की कीमत 49,900 रुपये से शुरू हो सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे. इसकी बिक्री भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

Google Pixel 9 से लेकर iPhone 16 तक, Valentine's Day पर गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये Smartphone, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
Embed widget