एक्सप्लोरर

iPhone 16 सीरीज से कितना अलग होगा iPhone 17? लीक में हुआ बड़ा खुलासा!

iPhone 17 Series: iPhone 17 Pro Max के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के रैम समेत कई फीचर्स का पता चला है. बताया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे तगड़ा फोन हो सकता है.

Apple ने इसी साल 9 सितंबर को iPhone 16 Series लॉन्च की थी. वहीं अब iPhone 17 Pro Max के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के रैम समेत कई फीचर्स का पता चला है. बताया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे तगड़ा फोन हो सकता है. एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ (Ming-Chi-Kuo) ने iPhone 17 Pro Max के रैम समेत कई अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी दी.

मिंग-ची-कुओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro Max के बारे में जानकारी शेयर की. इस फोन में 12GB रैम का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही इस सीरीज के अन्य मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Ultra, iPhone 17 Pro और iPhone SE 4 में 8 जीबी रैम मिलेगा. इस प्रो मैक्स मॉडल में AI कैपेबिलिटीज को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा रैम मिल सकता है. iPhone 17 Pro Max को 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इस नए आईफोन मॉडल में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ग्रेफाइट शीट का यूज होगा.

iOS 19 समेत मिलेंगे ये फीचर्स

बता दें कि इस साल 9 सितंबर को लॉन्च हुए iPhone 16 Pro Max का अपग्रेड वर्जन iPhone 17 Pro Max होगा. ये प्रीमियम फोन iOS 19 और ऑन-डिवाइस AI फीचर से लैस होगा. हालांकि, कंपनी ने इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी है. लेकिन ऐसा हो सकता है कि एप्पल अपने पुराने मॉडल्स को कंटिन्यू ना करे.

9 सितंबर को हुआ था आईफोन 16 सीरीज का लॉन्च इवेंट

एप्पल ने 9 सितंबर को आईफोन के चार मॉडल iPhone 16 के साथ-साथ iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश किया था. इसके अलावा, कई और अन्य डिवाइसेज भी पेश हुए थे. एप्पल अपने अगले आईफोन सीरीज में नए बदलाव लाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें-

हर दिन हाई-स्पीड डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग, सिर्फ ₹184 के प्लान में BSNL दे रहा ये बेनिफिट्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget