एक्सप्लोरर

Apple Event 2022: पिछले कुछ साल में काफी डवलप हो चुका है आपका आईफोन,  एडवांस हो गए हैं सारे फीचर्स

Apple Event 2022: एप्पल ने Apple iPhone 14 फोन को लॉन्च कर दिया है. जानते हैं कि IPhone अपनी पहली लॉन्चिंग के बाद से कितना डवलप हो चुका है.

Apple Event 2022: एप्पल ने 07 सितंबर को Apple iPhone 14 फोन लॉन्च कर दिया है. आज Apple iPhone के 4 नए वैरियंट बाजार में उतारे गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि IPhone अपनी पहली लॉन्चिंग के बाद से कितना डवलप हो चुका है. आपको बता दें कि Apple iPhone को पहली बार 2007 में पेश किया गया था. इस समय Apple iPhone सिर्फ एक iPod था जो फोन कॉल कर सकता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में iPhone काफी विकसित हो गया है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस साल में Apple iPhone मे कितना बदलाव आया था.

आईफोन 1 जेन
आईफोन 1 जेन एक आईपॉड था, जिससे वॉइस कॉल की जा सकती थी. 9 जनवरी 2007 को मैकवर्ल्ड में पहले आईफोन को पेश किया गया. यह फोन डुअल-टोन डिज़ाइन, 3.5 इंच मल्टी-टच स्क्रीन और 4/8 जीबी स्टोरेज के साथ आया था. उस समय इसकी कीमत $ 499 से शुरू हुई थी. इसमें 2 एमपी का बैक कैमरा था, जो केवल फोटो खींच सकता था. इस मोबाइल से वीडियो नहीं बनाई जा सकती थी. 

आईफोन 3जी और 3जी
IPhone 3G को iPhone के अपडेटे वर्जन के रूप में पेश किया गया था. हालांकि इसमें बड़े बदलाव नहीं हुए थे. ये फोन 3 जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता था. इसके साथ 500 एप्लिकेशन वाले ऐपस्टोर को लॉन्च किया गया था. इस फोन में 3 एमपी का अपग्रेड किया गया कैमरा था. इसमें वीडियो रिकॉर्ड करने, एडिट करने और पेस्ट करने की सुविधा थी.

आईफोन 4 और आईफोन 4एस
IPhone 4 के डिजाइन में काफी सुधार किया गया था. यह फोन ऑल-ग्लास पैनल, स्टेनलेस-स्टील साइड्स और एक रेटिना डिस्प्ले के साथ आया था. यह पहला iPhone था जिसमें Apple-ब्रांडेड सिलिकॉन और एक सेल्फी कैमरा था. इसी साल आईफोन, ओएस आईओएस में बदल गया था और इसका कैमरा 8 एमपी का था. इस फोन में मेमोरी 512 एमबी और स्टोरेज 64 जीबी थी.

आईफोन 5, 5एस और 5सी
iPhone 5, 4 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था. इस आईफोन में एलटीई कनेक्टिविटी थी. इसकी रैम को 1 जीबी तक बढ़ाया गया था. अगले साल iPhone 5S और iPhone 5C लॉन्च किए गए. IPhone 5s में नया A7 प्रोसेसर था और इसमें टच आईडी, डुअल-फ्लैश और स्लो-मोशन वीडियो जैसी कई प्रमुख विशेषताएं शामिल थीं. 

आईफोन 6 और 6 प्लस
iPhone 6 अब तक का सबसे अधिक बिकने वाला iPhone था. इसकी सबसे बड़ी वजह इसका स्लीक डिज़ाइन और बड़े आकार का डिस्प्ले था. IPhone 6 Plus पहला "प्लस मॉडल" था जिसे Apple ने पेश किया था. इसमें 5.5 इंच की इमर्सिव डिस्प्ले थी. साथ ही इसमें 128 जीबी स्टोरेज थी. 

आईफोन 6एस और 6एस प्लस
6एस सीरीज में 2 जीबी रैम और ए9 बायोनिक चिपसेट था. इसके साथ ही टैप्टिक इंजन और 3डी टच भी पेश किया गया था. यह पहला आईफोन था जिसमें 12 एमपी कैमरा था.

आईफोन 7 और 7 प्लस
iPhone 7 एक्सक्लूसिव बैक डुअल-कैमरा सेटअप से लैस था. आईफोन 7 और 7 प्लस में 32 जीबी से 256 जीबी तक स्टोरेज थी. इस फोन में से होम बटन और 3.5-मिमी हेडफ़ोन जैक को हटा दिया गया था.

आईफोन 8 और 8 प्लस
आईफोन 8 सीरीज़ को आईफ़ोन  7 सीरीज़ में छोटे मोटे बदलावों के साथ उतारा गया था. इसमें ग्लास बैक पैनल, वायरलेस चार्जिंग और ट्रू-टोन डिस्प्ले तकनीक शामिल थी.

आईफोन एक्स, एक्सएस, और एक्सएस मैक्स
2017 में iPhone 9 को छोड़कर, iPhone X को iPhone की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जारी किया गया था. IPhone X के डिज़ाइन में काफी सुधार किया गया था. IPhone X पहला iPhone था जिसमें OLED पैनल और पोर्ट्रेट मोड सेल्फी की सुविधा थी. बेज़ल-लेस डिस्प्ले बनाने में Apple ने TouchID होम बटन से भी छुटकारा पा लिया था. इसमें पहली बार Apple ने फेसआईडी लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत 89,000 रूपये थी.

आईफोन एक्सआर
इस फोन को इसके पिछले वर्जन में छोटे मोटे चेंज करके उतारा गया था.

आईफोन 11
IPhone 11 एक बजट फोन था. इसके iPhone XR के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया था. इसमें 6.1 इंच रेटिना डिस्प्ले थी. साथ ही बैक में 12 एमपी का सेकेंडरी कैमरा था.

आईफोन 12
IPhone 12 में OLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, स्क्वायर-ऑफ कॉर्नर और 5 एनएम-आधारित A14 बायोनिक जैसे फीचर्स थे.

आईफोन 13
IPhone 13 को IPhone 12 सीरीज के फोन में छोटे छोटे बदलाव के बाद पेश किया गया था.   

ये भी पढ़ें-

Apple Event 7 September 2022: एप्पल आईफोन के ये 10 हैक्स एंड ट्रिक्स जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Apple iPhone 14: पुराने आईफोन को iPhone 14 से कर रहे हैं एक्सचेंज तो सबसे पहले करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget