एक्सप्लोरर

पासवर्ड पता होने पर भी कोई नहीं देख पाएगा डेटा, चोरी होने पर भी रहेगा सुरक्षित, Google ले आई कमाल का फीचर

स्मार्टफोन के गलत हाथों में पड़ जाने पर फाइनेंशियल फ्रॉड के साथ-साथ अन्य संवेदनशील डेटा तक भी गलत लोगों की पहुंच होने का डर रहता है. इसे दूर करने के लिए Google नया फीचर लेकर आई है.

आजकल स्मार्टफोन हर व्यक्ति के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है. इसमें पुरानी यादों से लेकर फाइनेंशियल डेटा तक सब स्टोर होता है. अगर कोई इस डेटा को एक्सेस कर ले तो मुश्किल हो सकती है. इस दिक्कत से छुटकारा दिलाने के लिए Google ने Android Smartphone के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है. इसे Identity Check नाम दिया गया है. यह एक बायोमैट्रिक-बेस्ड ऑथेंटिकेशन फीचर है, जो चोरी जैसे मामलों में डेटा को प्रोटेक्ट करता है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सबसे पहले इन डिवाइसेस पर मिलेगा फीचर

गूगल ने कहा कि आपका फोन गलत हाथों में पड़ने पर संवेदनशील डेटा लीक हो सकता है, जिससे फाइनेंशियल फ्रॉड के साथ-साथ प्राइवेसी को भी खतरा पहुंचता है. अभी यह फीचर Android 15 पर रन करने वाले Google Pixel और Samsung Galaxy डिवाइसेस के लिए रोल आउट किया जा रहा है. आगे चलकर इसे अन्य डिवाइस के लिए भी जारी किया जा सकता है. 

कैसे काम करेगा यह फीचर?

इन फीचर को इनेबल करने के बाद यह डेटा तक पहुंच को मुश्किल बना देता है. अगर आपका फोन अनलॉक है, चोरी हो गया है या किसी को पासवर्ड पता है तो भी वह डेटा तक नहीं पहुंच पाएगा. उसे 'ट्रस्टेड लोकेशन' के बाहर डिवाइस की सेटिंग और कुछ अकाउंट तक पहुंचने के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना पड़ेगा. यूजर्स के पास कई ट्रस्टेड लोकेशन ऐड करने का ऑप्शन होगा. अगर कोई बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं कर पाता है तो वह PIN कोड नहीं बदल पाएगा. साथ ही वह फाइंड माई डिवाइस और थेफ्ट प्रोटेक्शन आदि को बंद भी नहीं कर पाएगा.

केवल इन्हीं स्मार्टफोन पर काम करेगा यह फीचर

ध्यान दें कि यह फीचर केवल क्लास 3 बायोमैट्रिक्स को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध होगा. बता दें कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (अल्ट्रासोनिक या ऑप्टिकल) और 3D फेस रिकग्नेशन वाले डिवाइसेस को क्लास 3 बायोमैट्रिक्स डिवाइस माना जाता है. पहले इसे स्ट्रॉन्ग बायोमैट्रिक्स कहा जाता था.

ये भी पढ़ें-

अब नंबर सेव किए बिना भी कर सकेंगे WhatsApp से कॉल, कंपनी ले आई फीचर, ऐसे करें यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget