एक्सप्लोरर

Nokia की वजह से इस देश में बैन हुए Oppo और Oneplus के स्मार्टफोन!

जर्मनी में ओप्पो और वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री नहीं होगी. नोकिया ने ओप्पो के खिलाफ पेटेंट विवाद में जीत हासिल की है. इस फैसले के अनुसार अभी के लिए ओप्पो और उसके सहयोगी ब्रांड वनप्लस जर्मनी में अपने स्मार्टफोन नहीं बेच पाएंगे.

Oppo, OnePlus Smartphone Ban: जर्मनी में चीनी कंपनी Oppo को बड़ा कानूनी झटका लगा है. वेबसाइट Nokiamob.net की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की मैनहेम रीजनल कोर्ट ने ओप्पो के साथ अपने हालिया पेटेंट विवाद के खिलाफ नोकिया के पक्ष में फैसला दिया है. बता दें, कोर्ट ने यह फैसला नोकिया की तरफ से ओप्पो और वनप्लस के खिलाफ दायर दो मुकदमों में दिया है. फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने चीन की कंपनी ओप्पो के साथ एक समझौते में विफल होने के बाद 2021 में चार अलग-अलग देशों में ओप्पो पर मुकदमा किया था.

Oppo और Oneplus हुए बैन

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब जर्मनी में ओप्पो और वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री नहीं होगी. नोकिया ने ओप्पो के खिलाफ पेटेंट विवाद में अपनी पहली जीत हासिल की है. यह इस लड़ाई का पहला फैसला है, लेकिन फिलहाल इस फैसले के अनुसार अभी के लिए ओप्पो और उसके सहयोगी ब्रांड वनप्लस जर्मनी में अपने स्मार्टफोन नहीं बेच पाएंगे.

ये है मामला

जुलाई 2021 में नोकिया ने भारत, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित एशिया और यूरोप के कई देशों में ओप्पो के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघन के मुकदमे किए. मुकदमे में ओप्पो पर अपने उपकरणों में वैध लाइसेंस के बिना पेटेंट नोकिया तकनीक का उपयोग करने का आरोप लगाया गया. दरअसल, ओप्पो और नोकिया ने नवंबर 2018 में एक समझौता किया था, जो जून 2021 में खत्म हो गया था.

Nokia क्या कहती है?

नोकिया के मुताबिक, ओप्पो ने उसके "निष्पक्ष और उचित" प्रस्ताव को खारिज किया. कम्पनी ने आगे कहा, ‘हम ओप्पो के साथ अपने पेटेंट लाइसेंसिंग समझौते के नवीनीकरण के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, उन्होंने हमारे उचित प्रस्तावों को खारिज कर दिया है. मुकदमेबाजी हमारा अंतिम उपाय है, और हमने मामले को शांति से हल करने के लिए स्वतंत्र और नीयूट्रल मध्यस्थता में प्रवेश करने की पेशकश की है. हम अब भी मानते हैं कि यह सबसे अच्छा तरीका होगा.’

Oppo क्या कहती है?

ओप्पो ने इस मुकदमे को चौंकाने वाला बताया और नोकिया के खिलाफ काउंटर मुकदमे किए. ओप्पो ने कहा,  ‘कंपनी अपने और थर्ड पार्टी के बौद्धिक संपदा अधिकारों (intellectual property rights) के सम्मान के साथ उनकी सुरक्षा भी करती है और उद्योग में पेटेंट लाइसेंसिंग सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है.’ नोकिया के मुकदमे के कुछ ही महीने बाद सितंबर 2021 में ओप्पो ने चीन और यूरोप में नोकिया के खिलाफ कई पेटेंट उल्लंघन के मुकदमे किए. इन पेटेंट में 5G मानक आवश्यक पेटेंट शामिल हैं.

Laptop Heating Problem: अचानक Laptop हो जाता है गर्म? जानें वजह और सॉल्यूशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget