एक्सप्लोरर

iphone के लिए Apple लाई iOS 18.2 अपडेट, इन मॉडल्स को मिलेंगे Genmoji समेत कई नए फीचर्स

Apple ने अपने यूजर्स के लिए नया iOS 18.2 अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कई फीचर्स हैं, जैसे कि अपडेटेड ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स, जेनमोजी, इमेज प्लेग्राउंड, सिरी में ChatGPT इंटीग्रेशन और इमेज वैंड.

Apple iOS 18.2 Released: अगर आप ऐपल यूजर्स हैं तो कंपनी आपके लिए नई सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आई है. कुछ ही समय पहले ऐपल यूजर्स को iOS 18.1 अपडेट मिली थी, जिसमें आईफोन्स के लिए कई नई चीजें नजर आई थीं. अब iOS 18.2 अपडेट उपलब्ध हो गई है, जिसमें और भी नई चीजें देखने को मिलेगी. करीब 6 हफ्तों की बीटा टेस्टिंग के बाद ऐपल ने अपने यूजर्स के लिए इन अपडेट को उपलब्ध करवा दिया है. इसमें यूजर्स को अपडेटेड ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स, जेनमोजी, इमेज प्लेग्राउंड, सिरी में ChatGPT इंटीग्रेशन और इमेज वैंड जैसे फीचर्स मिलेंगे. आइये इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इमेज प्लेग्राउंड

यह एक नई ऐप होगी, जिसकी मदद से आप आईफोन की गैलरी में मौजूद फोटोज को एक नया रूप दे सकेंगे. इसके अलावा इसमें आपको इमेज बनाने का भी ऑप्शन मिलेगा, जिसके लिए इसमें कई प्रकार के एनिमेशन और इलस्ट्रेशन स्टाइल दिए गए हैं.

जेनमोजी और इमेज वैंड

जेनमोजी में आप कीबोर्ड की मदद से कस्टम इमोजी बना सकते हैं. ये सभी जेनमोजी आपके स्टिकर ड्रॉवर में सिंक होंगी. इसके बाद आप अपने आईक्लाउड से कनेक्टेड सभी डिवाइसेस पर इनका इस्तेमाल कर सकेंगे. इमेज वैंड की मदद से आप नोट्स में बनाए गए अपने स्केच, हाथ से लिखे या टाइप किए नोट्स को तस्वीरों में बदल सकेंगे. 

ChatGPT सपोर्ट

ऐपल ने अब सिरी में ChatGPT को इंटीग्रेट कर दिया है. इसका मतलब है कि आप अपने आईफोन पर सिरी की मदद से सीधे ChatGPT को एक्सेस कर सकेंगे. साथ ही ChatGPT अब राइटिंग टूल में भी मदद करेगा. आपकी किसी बात का जवाब देने के लिए भी सिरी ChatGPT की मदद लेगा. खास बात यह है कि इसके लिए आपको ChatGPT अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगा.

विजुअल इंटेलीजेंस
 
ऐपल अपने आईफोन 16 लाइनअप यूजर्स के लिए इस अपडेट में विजुअल इंटेलीजेंस लेकर आई है. इसका मतलब है कि आईफोन 16 लाइनअप के यूजर्स कैमरा कंट्रोल बटन की मदद से किसी भी ऑब्जेक्ट या जगह की तरफ अपना आईफोन करके उसके बारे में विस्तार से जान सकेंगे. यह जानकारी पाने के लिए उन्हें गूगल सर्च और ChatGPT का ऑप्शन मिलेगा.

ऐपल ने इस अपडेट में मेल ऐप को भी रिडिजाइन किया है और अब यह मैसेज को 4 अलग-अलग कैटेगरीज- प्राइमरी, ट्रांजेक्शन, प्रमोशनल और अपडेट्स में दिखाएगी. इसके अलावा कई अन्य अपडेट्स भी मिलेंगे, जिससे आईफोन इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होगा. यह अपडेट आईफोन XR के बाद आए सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि, ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स केवल आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 16 लाइनअप के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें-

नए साल पर खरीदना चाहते हैं फोन? 7,000 रुपये से भी कम कीमत पर मौजूद हैं ये ऑप्शंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP
Mahadangal on SIR Controversy: Gyanesh... SIR पर जंग अभी बाकि है? | BJP | SP | Congress | EC | AAP
Parvesh Verma Slap Row: भ्रष्टाचार का किया उजागर, तो गरमा गए मंत्री, खुलेआम मारा चाँटा! | AAP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget