एक्सप्लोरर

iPhone यूजर्स को बड़ी राहत! फोन का डेटा चोरी होने से बचाने के लिए आ गया नया फीचर, ऐसे करेगा काम

404 Media की रिपोर्ट के मुताबिक, बार-बार रीबूट होने की वजह से डिवाइस को अनलॉक करने में दिक्कत आई. इस वजह से पुलिस आईफोन की सही तरीके से जांच नहीं कर पाई.

Apple अपने आईफोन यूजर्स के लिए खास सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है. ये फीचर यूजर्स का फोन चोरी होने से बचाएगा. इस फीचर को हाल ही में iOS 18.1 में जोड़ा गया है, जो कुछ यूजर्स को मिलने भी शुरू हो गया है. ये सिक्योरिटी फीचर लंबे समय तक फोन लॉक रहने पर डिवाइस को ऑटोमैटिकली रीबूट कर देता है. इसकी वजह से फोन की सिक्योरिटी को बाईपास करना हैकर्स के लिए मुश्किल हो जाता है. कुछ iPhone मॉडल में इस फीचर को देखा गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी पुलिस डिपार्टमेंट ने फॉरेंसिक जांच में रखे कुछ आईफोन मॉडल को बार-बार Reboot यानी रिस्टार्ट होते हुए पाया. अपने आप रीबूट होने की वजह से फोन की सिक्योरिटी को बाईपास करना मुश्किल हो गया. 404 Media की रिपोर्ट के मुताबिक, बार-बार रीबूट होने की वजह से डिवाइस को अनलॉक करने में दिक्कत आई. इस वजह से पुलिस इस फोन की सही तरीके से जांच नहीं कर पाई.

Apple ने हाल ही में जोड़ा ये नया फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशिगन पुलिस ने बताया है कि Apple ने हाल ही में इस फीचर को जोड़ा है ताकि फोन को रीबूट होने का सिग्नल अन्य डिवाइस से मिले. हालांकि, एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने iOS 18.2 के कोड में Inactivity Reboot सिक्योरिटी फीचर को डिस्कवर किया है. इस फीचर को खास तौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर फोन लंबे समय तक अनलॉक नहीं हुआ तो ये फोन अपने आप रीबूट होने लगेगा.

डेटा चोरी नहीं कर पाएंगे हैकर्स

इस सिक्योरिटी फीचर के आने के बाद हैकर्स या फोन चुराने वाले डेटा चोरी नहीं कर पाएंगे. बार-बार फोन रीबूट होने की वजह से डेटा चोरी होने की संभावना कम हो जाएगी. बता दें कि एप्पल दो तरह से यूजर का डेटा एनक्रिप्ट करता है. आईफोन में फर्स्ट अनलॉक से पहले और फर्स्ट अनलॉक के बाद के डेटा को एनक्रिप्ट कर दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें-

Google पर इस लाइन को सर्च करने की मत करना गलती! सबकुछ हो जाएगा हैक, अलर्ट जारी

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget