एक्सप्लोरर

OnePlus 13 और 13R को खरीदने से पहले मिल रहा ट्राई करने का मौका, यहां शुरू हुई खास सर्विस, ऐसे उठाएं फायदा

OnePlus 13 और 13R खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका है. दरअसल, अमेजन उन्हें फोन खरीदने से पहले ट्राई करने का मौका दे रही है. इसके लिए ग्राहकों को केवल 149 रुपये चुकाने होंगे.

अगर आप OnePlus 13 या 13R लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है. दरअसल, आपको कुछ ही पैसे चुकाकर ये दोनों फोन ट्राई करने का मौका मिल रहा है. अगर आपको फोन पसंद नहीं आता है तो आप बिना किसी शर्त के उसे वापस लौटा सकते हैं. यह ऑफर उन लोगों के लिए शानदार हैं, जो फोन खरीदने से पहले उसे थोड़ा चलाकर देखना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस ऑफर का फायदा कैसे उठाया जा सकता है.

Amazon दे रही है मौका

Amazon ने OnePlus 13 और OnePlus 13R के लिए ट्राई एंड बाय सर्विस शुरू की है. इसमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ग्राहक सिर्फ 149 रुपये देकर इस डिवाइस को ट्राई कर सकते हैं. सबसे पहले यह सर्विस वनप्लस ओपन फोल्डेबल के साथ शुरू हुई थी और अब इसे अन्य फ्लैगशिप डिवाइसेस के लिए भी शुरू किया जा रहा है. 

कैसे करें ट्राई?

इस सर्विस को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले अमेजन पर जाएं और यहां "OnePlus 13 Try & Buy" सर्च करें. अब इस पर ट्रायल बुक करना होगा. इसके लिए 149 रुपये चुकाकर सर्विस को अपने कार्ट में ऐड कर लें. इसके बाद टाइम स्लॉट शेड्यूल करें. इसके बाद तय समय पर अमेजन का रिप्रेजेंटेटिव फोन लेकर आपके दिए एड्रेस पर पहुंच जाएगा. यहां आपके पास फोन को ट्राई करने के लिए 20 मिनट होंगे. ट्राई के बाद फोन पसंद आता है तो आप अमेजन से इसे खरीद सकते हैं. अगर फोन पसंद नहीं आता तो रिप्रेजेंटेटिव इसे लेकर वापस चला जाएगा. ध्यान दें कि यह सर्विस अभी दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरु के चुनिंदा पिनकोड पर उपलब्ध है. इसलिए बुकिंग करने से पहले अवेलेबिलिटी देख लें.

ये हैं OnePlus 13 और OnePlus 13R के फीचर्स

कंपनी की प्रीमियम लाइनअप में आने वाले इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में कई अपग्रेड मिले हैं. दोनों ही स्मार्टफोन नए फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए थे और इनका रियर लुक भी काफी बदल गया है. दोनों ही फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुए हैं, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. OnePlus 13 में जहां 6.82 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, वहीं OnePlus 13R में 6.78 इंच की LTPO डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Fast-Charging Smartphone की है जरूरत? इन मॉडल्स पर डालें नजर, मिनटों में चार्ज होती है बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget