एक्सप्लोरर

साइबर खतरे के असर में भारत 7वें नंबर पर, Microsoft की रिपोर्ट में खुलासा

Microsoft की Report 2026 में भारत से जुड़ा साइबर खतरे का बड़ा आंकड़ा सामने आया है. जिसमें साइबर हमलों से प्रभावित यूजर्स के मामले में भारत दुनिया में 7वें स्थान पर रहा. जानिए पूरी रिपोर्ट

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सॉफ्टवेयर कमजोरियां उजागर होते ही तुरंत हमले का कारण बनती हैं.

आज की डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक किसी एक कंप्यूटर या अकाउंट तक सीमित नहीं रह गए हैं. एक यूजर की पहचान से शुरू हुई सेंध कई सिस्टम, ऐप्स, क्लाउड नेटवर्क और दूसरी जुड़ी सेवाओं तक पहुंच सकती है. इसी बदलते साइबर खतरे की तस्वीर Microsoft की नई Digital Defense Report 2026 में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के शुरुआती 6 महीने में साइबर हमलों से प्रभावित  यूजर्स के मामले में भारत दुनिया में 7वें स्थान पर रहा. Microsoft ने इस रिपोर्ट के लिए हर दिन 165 ट्रिलियन से ज्यादा सिक्योरिटी सिग्नल्स का ब्योरा किया है. 

साइबर हमलों का दायरा हुआ और बड़ा

Microsoft के मुताबिक, आज के साइबर हमले किसी एक जगह पर रुकने की जगह कई जुड़े हुए सिस्टम तक पहुंच रहे हैं. इनमें यूजर अकाउंट, बिजनेस ऐप्स, मल्टी-क्लाउड प्लेटफॉर्म, थर्ड-पार्टी सप्लायर्स और जरूरी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. यानी एक सिस्टम में मिली एंट्री आगे कई दूसरे नेटवर्क के लिए रास्ता बना सकती है. 

AI से हमले और सुरक्षा दोनों की रफ्तार बढ़ी

रिपोर्ट में AI को भी साइबर सिक्योरिटी में हो रहे बड़े बदलावों का हिस्सा बताया गया है. AI का इस्तेमाल साइबर हमलावरों के साथ-साथ सिक्योरिटी टीमों के तहत भी किया जा रहा है. इससे काम को तेजी से पूरा करने, जानकारी का ब्योरा करने और फैसले लेने की प्रक्रिया तेज हो रही है. Microsoft के अनुसार, AI साइबर हमलों की स्पीड और बड़े स्तर पर उन्हें चलाने की क्षमता को बढ़ा रहा है. 

Phishing मामलों में तेजी से बढ़ोतरी

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि फिशिंग अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है. 2026 में दर्ज किए गए कुल इंट्रूजन में 23 प्रतिशत मामलों की शुरुआत फिशिंग से हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 7 प्रतिशत था.  एक साल में फिशिंग की हिस्सेदारी में काफी बढ़ोतरी हुई है. 

यह भी पढ़ें - एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link

एक अकाउंट से बढ़ सकता है खतरा

Microsoft के मुताबिक, जिन मामलों में वैध यूजर अकाउंट के जरिए सेंध लगी, उनमें 52.2 प्रतिशत मामलों में आगे चलकर क्रेडेंशियल चोरी भी हुई. इसका मतलब है कि एक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ होने के बाद दूसरे अकाउंट्स तक पहुंच बनाने की कोशिश भी हो सकती है. 

सॉफ्टवेयर की कमजोरियों से बढ़ रहा साइबर खतरा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किसी सॉफ्टवेयर की कमजोरी पब्लिक होने और उसके असली  हमले में इस्तेमाल होने के बीच का समय कई मामलों में 24 घंटे से भी कम रह गया है. ऐसे में संगठनों के पास सुरक्षा अपडेट लागू करने और खतरे से निपटने के लिए बहुत कम समय बचता है. Microsoft का कहना है कि अब साइबर सुरक्षा में सिर्फ बाहरी हमलों को रोकना ही काफी नहीं है, बल्कि संगठनों को ऐसे हमलों के बाद भी काम जारी रखने और जल्दी संभलने की क्षमता पर ध्यान देना होगा.

यह भी पढ़ें - Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget