एक्सप्लोरर

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब एंड्रॉयड से iOS पर ट्रांसफर कर सकेंगे चैट बैकअप

WhatsApp Latest Feature: जल्द ही आपको व्हाट्सऐप पर एक नया फीचर मिलेगा. इस नए फीचर के तहत आप एंड्रॉयड फोन से iOS पर आसानी से अपने व्हाट्सऐप चैट का बैकअप ट्रांसफर कर सकेंगे. इसकी टेस्टिंग चल रही है.

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए फीचर्स जारी करता रहता है. कंपनी ने नवंबर 2021 से लेकर 2022 में अबतक कई शानदार फीचर्स लॉन्च किए हैं, लेकिन अब व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसका इंतजार लोगों को लंबे समय से था. यह एक तरह से व्हाट्सऐप (WhatsApp) की सबसे बड़ी कमी थी, लेकिन अब इसे दूर करने पर काम हो रहा है और जल्द ही लोगों को यह कमाल का फीचर मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किस नए फीचर पर मेटा (Meta) काम कर रहा है.

ये है खास फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने एंड्रॉयड (Android) से iOS यानी आईफोन (iPhone) में चैट ट्रांसफर करने के फीचर पर टेस्टिंग शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले ही कंपनी ने iOS से सैमसंग (Samsung) और पिक्सेल फोन में चैट बैकअप (chat Backup) ट्रांसफर करने का फीचर रिलीज किया था. तब व्हाट्सऐप (WhatsApp) के सीईओ विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने बताया था कि जल्द ही यह फीचर एंड्रॉयड से iOS के लिए भी शुरू होगा.

ये भी पढ़ें : DoT New Rules for SIM: क्या 20 जनवरी से बंद है आपके सिम की आउटगोइंग, अगर हां तो ये हो सकती है वजह

बीटा वर्जन पर चल रही टेस्टिंग

अभी तक अगर आप एंड्रॉयड फोन (Android) को चेंज करके आईफोन (iPhone) की तरफ स्विच करते हैं और व्हाट्सऐप (WhatsApp) लॉगिन करते हैं तो आपको चैट बैकअप नहीं मिलता. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की टेस्टिंग के लिए इसका बीटा वर्जन Android 2.21.20.11 रिलीज किया गया है. इसमें एंड्रॉयड फोन से चैट हिस्ट्री इम्पोर्ट करने का ऑप्शन देखा गया है. टेस्टिंग सफल होने के बाद इसे जल्द ही सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : WhatsApp Alert: अगर आप भी हैं WhatsApp पर किसी ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों को न करें इग्नोर, नहीं तो हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget