एक्सप्लोरर

बस मोबाइल पकड़ा ही था कि चली गई जान...ये गलती आप मत करना

अगर आप भी मोबाइल को यूज करते हुए ये काम करते हैं तो आपकी जान जा सकती है. एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की जान ऐसा ही कुछ करते हुए चली गई. 

Mobile Phone Explode: स्मार्टफोन चलाना वैसे तो बेहद आसान और सरल है लेकिन अगर लापरवाही से इसका इस्तेमाल किया जाए तो कई बार ये जान भी ले सकता है. जी हां, स्मार्टफोन के चलते आपकी जान भी जा सकती है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जहां एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की जान स्मार्टफोन को यूज करते हुए चली गई. दरअसल, दयाराम बरोड़ को फोन को चार्ज पर लगाकर बात करने की आदत थी. घटना के दिन भी वे फोन को चार्ज पर लगाकर अपने मित्र दिनेश से किसी बारे में बात कर रही थे कि तभी अचानक उनका फोन फट गया और उनके ब्रेन, चेस्ट और फेस में सीरियस इंजरी हो गई. कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. जब उनके मित्र दिनेश ने दोबारा कॉल ट्राई किया और दयाराम ने फोन नहीं उठाया तो वे उनके घर गए और देखा कि वह मृत पड़े हुए हैं.
बता दें, अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद दयाराम बरोड़ अकेले रहते थे.  

फॉरेंसिक टीम जब घटनास्थल पहुंची तो उन्होंने पाया कि मोबाइल फोन फटा हुआ था जो स्विचबोर्ड से कनेक्ट था. यानी दयाराम मोबाइल फोन को चार्ज लगाकर फोन पर बात कर रहे थे. फिलहाल मोबाइल और स्विचबोर्ड की और डिटेल में जांच की जा रही है कि आखिर मौत की वजह यही है या कुछ और. 

आप कभी न करें ये 2 गलतियां

एक्सपर्ट्स भी इस बात की सलाह देते हैं कि कभी भी मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाकर यूज न करें क्योंकि इससे ओवरहीटिंग बढ़ जाती है. दरअसल, जब आप मोबाइल फोन को चार्ज लगाते हैं तो ये गर्म होता है और दूसरी तरफ जब आप चार्ज पर लगाते हुए इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे हीटिंग और ज्यादा बढ़ जाती है जिससे या तो बैटरी खराब हो सकती है या फिर कई कंडीशन में ये फट भी सकती है.

एक और कारण जिस वजह से एक्सपर्ट्स मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाते हुए यूज करने से मना करते हैं वो है इलेक्ट्रोक्यूशन. इलेक्ट्रोक्यूशन में लाइट की वजह से व्यक्ति की मौत होती है. हालांकि ये कम ही होता है लेकिन अगर कोई गीले हाथों से मोबाइल फोन का इस्तेमाल तब करता है जब वो चार्ज पर लगा हो तो इस बात के चांसेस बढ़ जाते हैं कि व्यक्ति इलेक्ट्रोक्यूशन का शिकार हो सकता है.

ध्यान दें, हमेशा मोबाइल फोन को उसके साथ मिले चार्जर से ही चार्ज करें और कभी भी मोबाइल को चार्ज करते रहते इसका इस्तेमाल न करें. 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा, इन फीचर्स के साथ इतने फोन देंगे दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget