By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Jun 2018 08:31 PM (IST)
मुंबई: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आज कहा कि उसने कुछ विदेशी बैंकों से एक अरब डालर मूल्य का टर्म लोन लेने का फैसला किया है. कंपनी इस लोन का इस्तेमाल सैमसंग व ऐस टेक्नोलाजीज जैसी कंपनियों से अपनी खरीद की फाइनेंसिंग करेगी. इस कर्ज को कोरिया ट्रेड इंश्योरेंस कार्पोरेशन से बीमा कवर दिया जायेगा.
कंपनी का कहना है कि इस कर्ज की व्यवस्था आस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप , एचएसबीसी , बीएनपी परिबा , कोमर्जबैंक , सिटीबैंक , आईएनजी बैंक , जेपीमोर्गन चेज बैंक , मिजुहो बैंक , एमयूएफजी बैंक व बैंकों सेंटांदर से की गई है. बीते पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए यह चौथा सावधि कर्ज है.
नुकसान सह कर भी जियो दे रहा सस्ते टैरिफ हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपनी इस प्राइस नीतियो से मार्के शेयर पर कब्जा करना चाहती है और इसके लिए जियो शॉर्ट-टर्म नुकसान सहने को भी तैयार है. बैंक ऑफ अमेरिका की एनालिस्ट मैरिल लिंच का कहना था कि जियो के प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू में 2019 के पहले क्वार्टर में गिरावट आ सकती है. इसके बाद भी जियो के आने वाले प्लान सस्ती कीमत मेम ज्यादा डेटा देते हैं जो कि ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने ती नीति है. इकॉनमिक टाइम्स से अमेरिका के एक ब्रोकर ने बताया था कि भारत में 10 मिलियन स्मार्टफोन हर महीने बेचा जाता है और जियो उनमें से 6 मिलियन यूजर को जोड़ता है. ये दिखाता है कि सस्ती कीमत के साथ कंपनी मार्केट शेयर की ओर अपनी पहुंच बना रही है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें