News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

12 जून को लॉन्च होगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi 6, यहां जानें क्या हो सकता है खास?

शाओमी अपनी नई रेडमी सीरीज लेकर आ रहा है. रेडमी 6 इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 12 जून को लॉन्च किया जाएगा.

Share:

नई दिल्लीः शाओमी अपनी नई रेडमी सीरीज लेकर आ रहा है. रेडमी 6 इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे 12 जून को लॉन्च किया जाएगा. शाओमी ने चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर इस फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी है. रेडमी 6 को लेकर कई तरह की लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं. इससे पहले रेडमी 6 और रेडमी 6 प्लस नाम के साथ दो स्मार्टफोन के ऑनलाइन सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया गया था.

मंगलवार को शाओमी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का ऐलान वीबो के जरिए किया. कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि रेजमी 6 12 जून को लॉन्च होगा.

क्या हो सकता है Redmi 6 और Redmi 6 Pro खास? शाओमी रेडमी 6 को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया जा चुका है. इसमें आने वालो फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए है. रेडमी 6 में 5.45 इंच की स्क्रीन दी गई होगी जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन औऱ 18:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा. ये फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ओएस पर काम करेगा और इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 दिया जा सकता है. लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 3000mAh की बैटरी दी जा सकती हैं.

इसके अलावा रेडमी प्लस या प्रो को मॉडल नंबर M1805D1SE के स्पॉट किया गया है. ये फोन रेडमी 6 की तुलना में बड़ा हो सकता है. इसमें नॉच दी जा सकती है. रेडमी प्रो में 5.84 इंच की स्क्रीन हो सकती है जो 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. ये फोन 2GB/ 3GB/ 4GB के रैम वेरिएंट में आ सकता है. वहीं, इसमें 12 मेगपिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है.

Published at : 06 Jun 2018 01:05 PM (IST) Tags: Xiaomi launch
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका

बिहार विधान परिषद उपचुनाव: BJP ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, CM सम्राट के खास को मौका

2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया

2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया

Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध

Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध

चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर

चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर