News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

भारत में शुरु हुई Google Pixel और Pixel XL की बुकिंग, आईफोन 7 को मिलेगी कड़ी टक्कर!

Share:

नई दिल्लीः गूगल अपने नए डिवाइस पिक्सल और पिक्सल XL को एंड्रॉयड के बड़े बाजार भारत में लॉन्च करने में देरी नहीं करना चाहता. HTC कंपनी मेड पिक्सल डिवाइस गूगल की नेक्सस सीरीज को पीछे छेड़ नए स्मार्टफोन सीरीज का आगाज करता है.

भारत में इन दोनो स्मार्टफोन की प्री बुकिंग फ्लिपकार्ट पर की जा सकती है. इस वक्त भारत में इसके तीम मॉडल बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. 32 जीबी स्टोरेज के साथ पिक्सल 57000 रुपये, 128 जीबी के साथ पिक्सल 66000 और 128 जीबी के साथ XL 76000 रुपये में उपलब्ध है.

इन तीनों फोन पर फ्लिपकार्ट ने कॉस्ट ईएमआई दे रहा है जिसका मतलब है कि ईएमआई के साथ इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर कोई एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं देनी होगी.

PIXEL

जानिए क्या है पिक्सल और पिक्सल XL में खास

पिक्सल में 5 इँच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080p है वहीं पिक्सल XL में QHD के साथ 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है.

HTC के बनाए गए इस फोन का क्रेडिट गूगल खुद ले रही है कंपनी ने इसे "phone by Google" नाम दिया है. दोनों हीन पिक्सल स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 चिप दी गई है.

कैमरा एक्सपीरियंसः पिक्सल और पिक्सल XL के रियर कैमरे को DxOMark टेस्टिंग में 89 अंक से प्रमाणित किया गया है जो अब तक की सबसे ज्यादा कैमरा रेटिंग है. ये बेंचमार्क की रेटिंग से हम ये दावा नहीं कर रहे कि ये बेस्ट है लेकिन ये अंक पिक्सल के कैमरे को खास बताते हैं. f/2.0 अपरचर के साथ इन दोनों स्मार्टफोन में 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. इसकी रिजॉल्यूशन 1.55 माइक्रॉन पिक्सल है.

कंपनी का दावा है कि तस्वीरें कैप्चर करने में ये फोन सभी स्मार्टफोन की तुलना में बेहद फास्ट है. इसका कैप्चर टाइम सबसे कम है. इस फोन में ऑटो इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर नहीं दिया गया है. गूगल के मुताबिक ये दुनिया का सबसे अच्छा कैमरा स्मार्टफोन है.

गूगल असिस्टेंटः पिक्सल पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जो गूगल असिस्टेंट के साथ आते है. गूगल असिस्टेंट के इस्तेमाल के लिए यूजर को होम बजट पर क्लिक करके होल्ड करना होगा या फिर "hot word," 'jumps into action' बोलते ही असिस्टेंट ऑन हो जाएगा. कंपनी ने इसका डेमो करके दिखाया. असिस्टेंट किसी खास समय , जगह पर ली गई तस्वीर आपको महज कमांड देने पर उपलब्ध करा देगा. इसके अलावा आपके पसंदीदा गानों को आपके पसंदीदा म्यूजिक एप के जरिए प्ले कर देगा. इतना ही नहीं आपके कमांड पर ये आपको रेस्टोरेंट का नाम, उसके रिव्यू, पता सब कुछ की जानकारी देगा. आपकी वॉयस कमांड से ये असिस्टेंट आपकी रेस्टोरेंट बुकिंग भी करा देगा.

अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेजः गूगल अपने कस्टमर्स को इस फोन के साथ अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज दे रहा है. इसके लिए आपको अपनी फाइल या नी वीडियो को कंप्रेस करने की जरुरत नहीं होगी.

कनेक्टिविटीः पिक्सल फोन्स गूगल के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 नॉगट पर चलता है. कंपनी ने बेहतर कंपीटिशन को समझते हुए अपने फोन में फास्ट चार्जिंग को जगह दी है. कंपनी के मुताबिक ये फोन 15 मिनट में इतना चार्ज हो जाता है कि इसे 7 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. गूगल ने 24-hour लाइव फोन सपोर्ट सर्विस शुरु की है. जिससे आपको कभी भी बेहतर टेक सपोर्ट मिल सकेगा.

फोन में 3.5mm ऑडियोजैक, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.

स्मार्टफोन में 4GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है. फोन में 2770mAh की बैटरी दी गई है. पिक्सल XL में भी 4GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है. पिक्सल XL में 3450mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

Published at : 13 Oct 2016 04:54 PM (IST) Tags: launch smartphone
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

UP Weather: यूपी का बांदा रहा देश की सबसे गर्म जगह, 47.6°C तापमान दर्ज, तोड़े पिछले रिकॉर्ड

UP Weather: यूपी का बांदा रहा देश की सबसे गर्म जगह, 47.6°C तापमान दर्ज, तोड़े पिछले रिकॉर्ड

'ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ', संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण

'ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ', संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण

दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल

दांत टूटा, चेहरा सूजा, Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट के साथ शख्स ने की मारपीट, हुआ बुरा हाल

सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात

सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात