News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

CoolPad Offer: कूलपैड मैक्स पर मिल रहा है 11,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट!

Share:
नई दिल्लीः कूलपैड ने अपने बेहतरीन स्मार्टफोन मैक्स की कीमत में बड़ी कटौती की है. एमेजन इंडिया पर ये स्मार्टफोन 13,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी इस स्मार्टफोन पर 11000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. डिस्काउंट सेल के दौरान ही उपलब्ध होगा. एमेजन इंडिया पर कूलपैड अपनी एनिवर्सरी का जश्न मना रहा है. लॉन्च के वक्त कूलपैड मैक्स की कीमत 24,999 रुपये थी. कूलपैड मैक्स के अलावा कंपनी अपने डिवाइस मेगा 2.5D के कुछ कस्टमर्स को 100 परसेंट कैशबैक का ऑफर भी दे रही है. इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है. यानी इस ऑफर में आप ये स्मार्टफोन मुफ्त में पा सकते हैं. coolpad1 कूलपैड मैक्स में क्या है खास? कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल HD एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉलूशन 1920x1080 पिक्सल का है. स्क्रीन की मजबूती के लिए स्मार्टफोन को 2.5D के गोरिल्ला ग्लास की मजबूती दी गई है. कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर का स्नैपड्रैगन 617 का प्रोसेसर दिया गया है. मल्टिटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम दी गई है. कूलपैड मौक्स 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिेए बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर के 6पी लेंस का कैमरा दिया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट फेसींग कैमरा दिया है. कूलपैड मौक्स एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.1 पर चलता है. कंपनी इस स्मार्टफोन में CoolUI 8.0 का यूजर इंटरफेस दे रही है. इस स्मार्टफोन को पावर करने के लिए 2,800mAh की बैटरी दी गई है. कूलपैड मैक्स क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है कंपनी ऐसा दावा करती है कि इस स्मार्टफोन को 0% से 65% तक की बैटरी को महज 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
Published at : 21 Sep 2016 06:11 PM (IST) Tags: coolpad discount sale
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी, AIMIM की भी एंट्री, कांग्रेस-आप का बुरा हाल

Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी, AIMIM की भी एंट्री, कांग्रेस-आप का बुरा हाल

चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर

चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर

Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल

Watch: 'भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत...मौका मिले तो...', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल

राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट

राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट