एक्सप्लोरर

योगी सरकार के ढाई साल पूरे हुये, मुख्यमंत्री ने बताई राज्य की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने ढाई साल पूरे कर लिये हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सूबे में अब किसान खुश हैं

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम ने अपने इस कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के रास्ते पर लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में किसानों की हालत खराब थी, आत्महत्या कर रहे थे लेकिन हमारी सरकार ने किसानों को कर्ज का जाल से मुक्त करवाया, उनके कर्ज माफ किये। आंकड़े पेश करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 86 लाख किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किये ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की पहल की। सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर  अपने सरकारी आवास पर उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरे इन सालों में लोगों का नजरिया बदला है। कामकाज की बदौलत उनकी सरकार ने जनता का विश्वास हासिल किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये उन्होंने बताया कि  बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करवाया, इसके साथ ही प्रदेश में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करवाया..प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुचारू करवाया। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एंटी करप्शन पोर्टल लागू करवाया, साथ ही 41 नए थाने और 13 नई चौकियां बनाई।  यही नहीं सीएम योगी ने आगे लागू की जाने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया।  सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को चित्रकूट से जोड़ा जाएगा। साथ ही 2020 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को खोल दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनाने वाला है। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज के बीच बन जा रहा है... जिससे लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। इसके साथ ही योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget