एक्सप्लोरर

यति नरसिंहानंद की जस्टिस शेखर यादव से मुलाकात, मोहन भागवत के बयान पर जताई असहमति

UP News: स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा कि जस्टिस शेखर यादव ने यह काम करके अनूठी मिसाल पेश की है. मैंने उनके घर जाकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और कहा कि सच बोलने से उन्हें कतई पीछे नहीं हटना चाहिए.

Prayagraj News: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद भी प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच गए हैं. महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने आज महाकुंभ में लगने जा रहे अपने शिविर का भूमि पूजन किया. इससे पहले उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में शामिल होकर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव के घर जाकर उनसे मुलाकात की.

उन्होंने जस्टिस शेखर यादव को न सिर्फ आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके बयान पर सहमति जताते हुए इसका खुलकर समर्थन भी किया. उन्होंने कहा कि जस्टिस शेखर यादव ने एक निष्पक्ष और बेबाक न्यायाधीश की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी यह बेबाकी आगे भी जारी रखनी चाहिए. हालांकि उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर अपनी असहमति भी जताई.

अपनी शिविर के भूमि पूजन के बाद महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद ने ABP न्यूज़ से की गई एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि जस्टिस शेखर यादव ने कुछ भी गलत नहीं कहा. उनके मुताबिक न्यायाधीश को हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक होना चाहिए. उसमें सच बोलने और सही फैसला देने का साहस होना चाहिए. 

स्वामी यति नरसिंहानंद ने कहा कि जस्टिस शेखर यादव ने यह काम करके अनूठी मिसाल पेश की है. मैंने उनके घर जाकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और साथ ही उन्हें यह संदेश भी दिया है कि सच बोलने से उन्हें कतई पीछे नहीं हटना चाहिए. उनके मुताबिक सच बोलने वाले को हमेशा ही घेरा जाता है. उसकी राह में रोड़े अटकाए जाते हैं. जस्टिस शेखर यादव के साथ भी यही हो रहा है.

मोहन भागवत के बयान पर जताई असहमति

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान को लेकर असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजे जाने को गलत बताया था. स्वामी यति नरसिंहानंद का कहना है कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने तमाम मंदिरों को तोड़कर वहां मस्जिद का निर्माण कराया था. यह देश के मुसलमानो की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी जगहो को खुद ही छोड़ दें, क्योंकि ऐसी जगहों पर उनकी नमाज या इबादत कबूल नहीं होती है. ऐसी जगहों पर अपने मंदिर खोजना कतई गलत नहीं होता है.

महाकुंभ में कई दिनों तक रहेंगे यति नरसिंहानंद

यति नरसिंहानंद का कहना है कि प्रयागराज महाकुंभ में वह कई दिनों तक रहेंगे. यहां से धर्म और आध्यात्म का संदेश देंगे. सनातन धर्मियों को एकजुट रहने की नसीहत देंगे, लेकिन अगर कोई भी सनातन धर्म पर हमला करने, उसका अपमान करने और उसे कमजोर करने का काम करेगा तो उसके खिलाफ मुखर होकर जोरदार आवाज उठाने से भी कतई पीछे नहीं हटेंगे.

'मम्मी पापा मुझे माफ करना...', धर्मांतरण के बाद नाराज नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget