एक्सप्लोरर

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल वाले बनाते रहे वीडियो, दहेज के लिए तंग करने का आरोप

मृतक कोमल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उसे बचाने के बजाए सुसराल वाले घटना का वीडियो बनाते रहे. मृतक कोमल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

हालांकि पुलिस ने महिला के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके पति, आशीष और उनके देवर फरार हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसने गले में चुन्नी बांधी, फंदे में गांठ लगाई और लटक गई. लेकिन ससुराल वालों ने उसे बचाना ज्यादा जरुरी नहीं समझा और बाहर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. जैसे ही वह फांसी पर लटक जाती है, तब एक आदमी आवाज देकर कहता है कि "अपने आप लटक रही है." आदमी की आवाज उसके ससुर के जैसी लग रही है.

एसपी (सिटी) अर्पित विजयवर्गीय ने इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो को उस कमरे के बाहर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें महिला ने खुद को फांसी लगाई है. उन्होंने कहा, लड़की के ससुरालवालों ने उसे (महिला) खुदकुशी करने से रोकने की कोशिश की थी. कोमल और आशीष की शादी सितंबर 2019 में हुई थी.

महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है

पीड़िता के पिता अनिल कुमार ने पुलिस को बताया, "मैंने शादी के समय उसके परिवार को 5 लाख रुपये और एक बाइक दी थी. लेकिन लड़के के पिता देवेंद्र, मां सविता और भाई सचिन खुश नहीं थे. लगभग छह महीने पहले उन्होंने कोमल की पिटाई भी की थी और उसे घर से निकाल दिया था." उन्होंने कहा, "दो महीने पहले फिर से1.2 लाख रुपये की मांग की गई थी. उन्होंने कहा था कि अगर दहेज नहीं दोगे तो आशीष की शादी किसी और से शादी करा देंगे. इन चारों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी."

आशीष, उसके भाई और उसके माता-पिता पर अब धारा 304 बी (दहेज के लिए हत्या), 498 ए (विवाहित महिला के साथ क्रूरता) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 (दहेज लेना या देना) और 4 (दहेज मांगना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. छपार पुलिस स्टेशन के एसएचओ यशपाल सिंह ने कहा, "महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आशीष और उसका भाई सचिन फरार हैं. हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे."

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में कोरोना से हाहाकार, टेस्ट रिपोर्ट में देरी और दवा की कालाबाज़ारी पर बीजेपी सरकार चुप

यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन का बड़ा बयान- यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी के खिलाफ नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget